Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान पूरे राज्य का तापमान 43 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान पूरे राज्य का तापमान 43 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शनिवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रदेश में काफी दिनों बाद लोगों को हीटवेव से राहत मिली। हालांकि बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी जयपुर सहित भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के इलाकों बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

जालोर रहा सबसे गर्म
शुक्रवार के तापमान की अगर बात की जाए तो प्रदेश में सबसे गर्म शहर जालोर रहा। वहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश का दौर जारी है। वहीं सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुई। वहां 50.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

कई जिलों में बारिश का अलर्ट
इसके अलावा प्रदेश में अलवर, अजमेर, राजसमंद और श्रीगंगानगर में जोरदार बारिश हुई। वहीं टोंक जिले के मालपुरा में 42 एमएम बारिश दर्ज हुई। शनिवार को मौसम विभाग ने कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम और तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। बता दें, काफी दिनों बाद प्रदेश को गर्मी से राहत मिली है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। जिसमें बाड़मेर में 42.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर- 41.0, जोधपुर- 40.5, धौलपुर- 39.8, भरतपुर- 39.8, डूंगरपुर 39.3, सिरोही- 39.2, जयपुर- 37.4, चूरू- 31.4 और श्रीगंगानगर जिले में 31.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा भी कई शहरों में तापमान इसके आसपास ही रहेगा।

5379487