Logo
Rajasthan Road Accident : गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत और 35 से अधिक घायल हुए हैं। 3 गंभीर घायलों को बीकानेर ले जाया गया है।

Road Accident : राजस्थान के चूरू में भीषण सड़क हादसा हुआ। गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत और 35 से अधिक घायल हुए हैं। 3 गंभीर घायलों को बीकानेर ले जाया गया है। चूरू जिले के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में राजगढ़-भादरा स्टेट हाईवे पर में हुआ।

करीब 35 से अधिक श्रद्धालु घायल
सिद्धमुख थाना के एएसआई रामनारायण मीणा ने बताया कि रात करीब 2 बजे राजगढ़-भादरा स्टेट हाईवे पर चैनपुरा छोआ और ढाणा के बीच एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सब्जी से भरे कंटेनर में भिड़ंत हो गई। उत्तरप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) जा रही थी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। 

3 गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर
तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सिद्धमुख थाने के एएसआई रामनारायण मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से राजगढ़ के गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। छह श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें 3 गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है।

घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि उतरप्रदेश से हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी गोगाजी महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। देर रात ट्रॉली में सवार अधिकतर श्रद्धालु आराम कर रहे थे। तभी चैनपुरा छोटा व ढाणा के बीच हादसा हो गया। हादसे में उत्तरप्रदेश फिरोजाबाद नंगला सांवती निवासी महाराज सिंह राजपूत (50) और नंगला पांडे फिरोजाबाद निवासी रक्षपाल राजपूत (45) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को राजगढ़ के गवर्नवमेंट अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

5379487