Logo
Rajasthan News: दौसा में दो सगे भाइयों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों के फंदे पर लटकने से दुपट्‌टा टूट गया। जिसकी वजह से शव जमीन पर गिर गए। यह मामला लालसोट में रामगढ़ थाना इलाके के गांव जगनेर तुर्कान का है।

Rajasthan News: दौसा में दो सगे भाइयों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों के फंदे पर लटकने से दुपट्‌टा टूट गया। जिसकी वजह से शव जमीन पर गिर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह मामला लालसोट में रामगढ़ थाना इलाके के गांव जगनेर तुर्कान का है।

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रामगढ़ थाना इलाके के गांव जगनेर तुर्कान से कुछ दूर पर चारागाह की जमीन पर बनी एक झोपड़ी में दो भाईयों का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों के गले में फंदे के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
रामगढ़ थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे दो भाइयों के बेहोश होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कालूराम (22) चारपाई और उसका छोटा भाई भूराराम (19) जमीन पर पड़ा मिला। दोनों की जान जा चुकी थी। प्रथम दृष्टया दोनों के फंदे से लटक कर सुसाइड करना लग रहा है। 

दोनों भाई हैं अविवाहित 
पुलिस ने दोनों के शव को रामगढ़ पचवारा उप जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस के अनुसार दोनों भाई कालूराम और भूराराम अविवाहित थे। उनका मां का निधन पहले ही हो चुका है।

पिता शराब के नशे में मिला
जानकारी के मुताबिक कालूराम और भूराराम का पिता के साथ हमेशा विवाद होता रहता था। इस मामले में पुलिस पिता से भी पूछताछ करेगी। इस दौरान पिता शराब के नशे में मिला। दोनों भाई जयपुर में रहकर मजदूरी करते थे और चार-पांच दिन पहले ही दोनों जयपुर से घर आए थे।

पुलिस पूछताछ में जुटी
पुलिस के मुताबिक दोनों के पिता से बात करने की कोशिश की तो वह शराब के नशे में था और बात करने की स्थिति में नहीं है। पिता हमेशा झोंपड़ी में अकेले रहता था। दोनों बेटे आते थे, तो वे भी यहीं रहते थे। फिलहाल बुधवार को हुए घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

CH Govt hbm ad
5379487