Logo
UP IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में देर रात फिर बड़ा फेरबदल हुआ। योगी सरकार ने 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। अयोध्या, बदायूं, देवरिया, सोनभद्र और औरैया के कलेक्टर बदले गए हैं। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 10 IPS का ट्रांसफर किया था।

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की 'योगी सरकार' ने देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। अयोध्या समते 5 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए। अयोध्या डीएम की जिम्मेदारी अब चंद्र विजय सिंह को सौंपी गई है। इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया की कमान संभालेंगे। सोनभद्र का DM बद्रीनाथ सिंह को बनाया गया है। दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश कुमार को एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी मिली है।

जानें किसे, कहां से कहां भेजा

नाम  वर्तमान तैनाती         नवीन तैनाती
निधि श्रीवास्तव प्रतीक्षारत   डीएम, बदायूं
मनोज कुमार     डीएम, बदायूं  सचिव, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
सुश्री दिव्या मित्तल  मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
डीएम, देवरिया
अखंड प्रताप सिंह डीएम, देवरिया मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
चंद्र विजय सिंह डीएम सोनभद्र डीएम अयोध्या
नितीश कुमार डीएम अयोध्या एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा
बद्री नाथ सिंह विशेष सचिव, राज्यपाल डीएम, सोनभद्र
इंद्रमणि त्रिपाठी,  वीसी, एलडीए डीएम, औरैया
नेहा प्रकाश डीएम औरैया निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन
प्रथमेश कुमार विशेष सचिव, सीएम एलडीए, वीसी
देवीशरण उपाध्याय सदस्य(न्यायिक), राजस्व परिषद प्रतीक्षारत

10 IPS  के भी ट्रांसफर 
यूपी सरकार ने शनिवार को 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था। एटा, शामली, बिजनौर, जालौन, हरदोई और गाजीपुर के कप्तान बदल दिए थे। श्याम नारायण सिंह को एटा का नया एसपी बनाया है। अभिषेक को बिजनौर, नीरज कुमार जादौन को हरदोई का SP बनाया है। ईराज राजा को गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। राम सेवक गौतम शामली और डॉ. दुर्गेंश कुमार को जालौन का एसपी बनाया।

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश में बड़ा फेरबदल: 10 IPS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के एसपी बदले, जानें किसे, कहां की सौंपी जिम्मेदारी

 

5379487