Logo
Varanasi Crime News: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद बहन की दर्दनाक हत्या कर दी गई। लड़की के चेहरे और होंठ को दांत से काटा। शरीर में 8 जगह चोटों के निशान मिले हैं।

Varanasi Crime News: चचेरे भाई ने 13 साल की बहन के साथ दरिंदगी की। हाथ-पैर बांधकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हवस बुझाने के बाद बच्ची की दर्दनाक हत्या कर दी। लड़की के चेहरे और होंठ को दांत से काटा। शरीर में 8 जगह चोटों के निशान मिले। प्राइवेट पार्ट पर भी चोट थी। हत्या करने के बाद शव को अपार्टमेंट की पानी की टंकी में फेंक दिया। सनसनीखेज घटना वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

26 जून को अचानक लापता हो गई बच्ची 
वाराणसी के कैंट थाना इलाके में 26 जून को बच्ची घर से लापता हुई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस तलाश कर रही थी। 28 जून को अपार्टमेंट की टंकी में बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने अपार्टमेंट से लेकर बच्ची के घर तक CCTV खंगाले। CCTV के आधार पर आरोपी चचेरे भाई को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया।

जानें आरोपी ने पुलिस को क्या बताया 
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला 30 साल वर्षीय उसका चचेरा भाई है। आरोपी शराब और गांजे का आदि है। पोर्न फिल्मों का एडिक्ट भी है। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप भी मिले हैं। आरोपी ने कबूला है कि वो लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की भाव नहीं देती थी। इसीलिए उसने बच्ची को किसी बहाने से अपार्टमेंट बुलाया। यहां हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर उसे मार डाला।

हत्या के बाद भाग गया आरोपी 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है, उसे जितना भी पैसा मिलता था। उसकी शराब पीता और अश्लील वीडियो देखता। आरोपी चचेरी बहन को चाहता था। वारदात के दिन आरोपी ने शराब पी रखी थी। नशे में वह लड़की के घर पहुंच गया। लड़की घर पर अकेली थी।

चिल्लाने लगी तो मार डाला 
आरोपी ने लड़की को साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद लड़की को बहाने से अपार्टमेंट पर बुलाया। छत पर आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो लड़की चिल्लाने लगी। आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को टंकी में डाल दिया और वहां से भाग निकला।

डीएनए के सैंपल जांच के लिए भेजे 
पुलिस ने आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया। खून-सीमेन और डीएनए के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। पुलिस ने छात्रा के शरीर पर मिले फिंगर प्रिंट और नाखूनों से भी सैंपल जांच के लिए भेजे।  बच्ची की मां ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। मां ने कहा कि बेटी के हत्यारे को फांसी पर लटकाया जाए।  

jindal steel hbm ad
5379487