Logo
Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है। कार में सवार पांच की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पांच की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर घटना पर पुलिस पहुंची। 

आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा
बता दें, अयोध्या के अरविंद सिंह (40) पुत्र भगवान सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक मकान दिल्ली में बना है। वहां परिवार के कुछ सदस्य रहते हैं। मंगलवार को वह पड़ोसी वैभव पांडेय (35), अनुज पांडेय (40), मनोज सिंह (45) पुत्र समरबहादुर, चालक आशीष कुमार (45) पुत्र मिठाईलाल और बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के गांव रजवापुर निवासी दोस्त महेंद्र (38) पुत्र राजकुमार सिंह के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली गए थे। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या लौट रहे थे। हादसे के वक्त गाड़ी वैभव चला रहा था।

स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी
यह हादसा उस वक्त हुआ जब 120 की तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। जिस समय हादसा हुआ बारिश भी हो रही थी। रफ्तार तेज होने से ब्रेक लगाने पर गाड़ी करीब पांच मीटर तक घिसटने के बाद ट्रक से भिड़ी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

5379487