Logo
Ram Lalla Pran Patishtha Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने विग्रह के आंखों पर बंधी पट्टी खोली। रामलला को काजल लगाया। इसके बाद आरती उतारकर पीएम मोदी दंडवत हो गए।

Ram Lalla Pran Patishtha Ceremony: शुभ घड़ी आई, घर आए रघुराई...। प्राचीन और स्वर्णिम अयोध्या और सनातनियों के 500 सालों का इंतजार सोमवार, 22 जनवरी को खत्म हो गया। रामभक्तों के लिए इस पवित्र, शुभ क्षण को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। उनके लिए एक भावुक क्षण है। भगवान राम के प्रथम दर्शन हो गए हैं। पीतांबर वस्त्र पहना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मंडपों को पार करते हुए गर्भगृह पहुंचे। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के लिए संकल्प लिया। फिर अभिजीत मुहूर्त में पूजा शुरू की। रामलला की पुरानी प्रतिमा और उनके तीनों भाईयों की पूजा की। 

इसके बाद पीएम मोदी ने 5 वर्षीय रामलला के आंख से पट्टी खोली और हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यापाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर्स से पुष्प वर्षा की गई। 18 राज्यों के 50 से अधिक वाद्य यंत्रों से मंगल ध्वनि की गूंज सुनाई दी। कैलाश खेर समेत अन्य कलाकारों ने राम भजन गाए। 

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात की। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन किया। 

Ayodhya Ram Mandir
भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की पहली तस्वीर। भगवान राम ने पीतांबर पहन रखा है।

समारोह की बड़ी बातें बिंदुवार पढ़िए

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'सियावर रामचंद्र की जय... विश्व के सभी रामभक्तों को प्रणाम.... आज हमारे राम आ गए.... सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों का अनगिनत बलिदान... त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की देशवासियों को बहुत बधाई।'

  • मोहन भागवत ने कहा कि आज का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हम जानते हैं कि आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्व लौटकर आया है। संपूर्ण विश्व को त्रासदी से राहत देने वाला भारत बनकर रहेगा। इसे यहां पर अनुभव किया जा सकता है। देशभर में मंदिरों के सामने समारोह को देखने वाले सभी लोग भाव विभोर है। ऐसे मौके पर जोश के बीच होश में बोलने का मौका मुझे ही मिलता है। 

  • भागवत ने कहा कि मोदी जी ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए कठोर व्रत रखा। भगवान राम अयोध्या से बाहर क्यों गए, क्योंकि यहां कलह हुआ। वो 14 साल वनवास पर गए। दुनिया के कलह खत्म करके अयोध्या लौटे। 500 साल बाद आज फिर अयोध्या में विराजमान हुए हैं। रामराज्य कैसा था- हमको भी सारे कलह को दूर करना पड़ेगा। छोटे-छोटे विवादों पर लड़ाई की आदत छोड़नी पड़ेगी।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला और भारत माता के जयकारे लगाए। सरयू मां और मां सीता का जयघोष किया। उन्होंने आज मन भाव विह्वल है। आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। हर मन में राम नाम है। हर आंख आज संतोष से भीगी है। पूरा राष्ट्र राममय है। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। 
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां हमने संकल्प लिया था। संकल्प की पूर्णता के लिए पीएम मोदी का हृदय से आभार और वंदन। 2014 में पीएम मोदी के आगमन से ही लोगों को विश्वास हो गया था कि अब राम मंदिर बन जाएगा। सीएम योगी मूर्तिकार अरुण योगीराज के काम की सराहना की 
  • गोविंददेव ने पीएम मोदी को पानी पिलाकर उनका 11 दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण कराया। 

  • गोविंददेव ने जप-तप के लिए पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की। उन्होंने कहा कि मां जगदंबिका ने पीएम मोदी को भारत मां की सेवा के लिए भेजा। 
  • गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि आज हृदय उल्लास और कृतज्ञता से भरा है। यह केवल एक मंदिर नहीं, मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं, इस देश का अभिमान है। यह संभव हो सका।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को चांदी से निर्मित राम मंदिर का मॉडल भेंट किया।  
  • पीएम मोदी राम मंदिर से बाहर चुके हैं। वे मंच पर हैं। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, गोविंद देव गिरिजी महाराज भी मौजूद हैं। 

  • स्वामी वासुदेवाचार्य ने पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को सोने की अंगूठी भेंट की। पीएम मोदी ने संतों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

  • पीएम मोदी ने दंडवत होकर रामलला को प्रणाम किया। इसके बाद रक्षा सूत्र बंधाया और संतों से मुलाकात की। संतों ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष की माला भेंट की। 

  • प्राण प्रतिष्ठा पूजा संपन्न हो चुकी है। पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य ने रामलला की परिक्रमा की।
  • सिंगर सोनू निगम भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं, बस यहीं आंसू बोलने को हैं।
  • पूजन के बाद रामलला की आरती हो रही है। पीएम मोदी और अन्य घंटा, घड़ियाल, शंख और वाद्य यंत्रों के बीच आरती कर रहे हैं।

  • पीएम मोदी अपने साथ चांदी का छत्र और वस्त्र लेकर आए थे। उन्होंने रामलला को भेंट किया। 

  • पीएम मोदी ने रामलला के आंखों से पट्टी हटाई। भगवान को पुष्प चढ़ाए। राम मंदिर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है।

  • गर्भगृह और शिखर की पूजा संपन्न हो चुकी है। इसके बाद पीएम मोदी ने पुरानी प्रतिमा की पूजा अर्चना की। 
  • पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पूजा पाठ किया। आचार्य मंत्रोच्चार के बीच संकल्प करा रहे हैं। आज भगवान राम राघव के रूप में आने वाले हैं।
  • प्रधानमंत्री राम मंदिर के पांच मंडपों को पार करते हुए गर्भगृह में प्रवेश किया। आचार्य सुनील शास्त्री ने संकल्प कराया। काशी से आचार्य आए हैं। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मौजूद हैं। 

  • अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या नहीं आए हैं। इस मौके पर वे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। इसे बिड़ला मंदिर भी कहा जाता है। अमित शाह ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • इज़राइल के महावाणिज्यदूत कोबी शोशानी ने मुंबई में वडाला राम मंदिर का दौरा किया। उन्होंने यहां पूजा पाठ किया। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।
  • क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। 

  • राम मंदिर आंदोलन से लेकर भव्य मंदिर के साकार होने तक सफर की साक्षी बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा जब अयोध्या में मिलीं तो एक-दूसरे को गले लगा लिया। साध्वी ऋतंभरा भावुक हो उठीं। 
  • राम मंदिर आंदोलन से लेकर भव्य मंदिर के साकार होने तक सफर की साक्षी बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा जब अयोध्या में मिलीं तो एक-दूसरे को गले लगा लिया। साध्वी ऋतंभरा भावुक हो उठीं। 
  • सिंगर सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम भजन गाया। 

  • रामलला की मूर्ति के मूर्तिकार, अरुण योगीराज कहते हैं, 'मुझे लगता है कि मैं अब पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है।
  • रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 'यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हम यहां आकर खुश हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली अयोध्या पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा। इससे पहले वाद्ययंत्र गुंजायमान हैं।
  • पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से राम मंदिर और अयोध्या धाम का वीडियो शूट किया गया है। पूरा मंदिर भव्य नजर आ रहा है। 

देखिए राम मंदिर का आसमान से वीडियो

  • तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण रामलला मंदिर पहुंच गए हैं। चिरंजीवी ने कहा कि यह ईश्वर प्रदत्त अवसर है, हम यहां आकर वास्तव में खुश हैं। 
  • लोक गायिका और पद्म पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी ने भगवान राम के लिए कुछ पंक्तियां गाईं। वह कहती हैं कि यह एक जबरदस्त दिन है। हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह दिन आ ही गया। 
  • सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी कहते हैं ने कहा कि हम खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं। आज के युग में भगवान राम के आदर्शों की बहुत जरूरत है। दुनिया अभी जिस संकट का सामना कर रही है, उसमें भगवान राम के आदर्श बहुत मदद कर सकते हैं। 
  • बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का दिन है। यह 'राम राज्य' की शुरुआत है। मेरा दिल भर आया है। हम भी बहुत खुश हैं। 

  • जन्मभूमि परिसर में मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन भी अभिषेक के साथ मंदिर परिसर आ गए हैं।
  • आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी, जिसे आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे। आरती के समय सेना के हेलिकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे। परिसर में 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे। 
  • प्राणप्रतिष्ठा और राम मंदिर आंदोलन के बारे में बोलते हुए अभिनेता मनोज जोशी भावुक हो गए। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का क्षण है। इस क्षण के लिए लोगों ने 550 साल तक इंतजार किया। 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।
  • राम मंदिर आंदोलन के नायक पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं आएंगे। इसकी वजह ठंडी और उनकी सेहत का हवाला दिया गया है। 
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि राम भक्त जो चाहते थे, वह आज पूरा हो रहा है। रामलला विराजमान होते ही सभी कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी।

  • आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा कि यह एक सुखद अनुभव है। हम कई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि हर कोई खुश होगा। 
  • अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आज मैं उन लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, जिन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम भी जल्द लौटेंगे। 
  • अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान राम के पास जाने से पहले भगवान हनुमान के दर्शन करना बहुत जरूरी है। अयोध्या का माहौल बहुत ही सुंदर है। दिवाली आ गई है, यही असली दिवाली है।

  • अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या शहर में सभी धर्मों के सभी देवता निवास करते हैं। आज प्राणप्रतिष्ठा होने जा रही है। यह मंदिर की शुरुआत है। 
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कलाकारों ने लोक नृत्य किया। संस्कृति विभाग की तरफ से जगह-जगह पंडाल बनाए गए हैं। हर तरफ उल्लास छाया हुआ है। 
  • मध्य प्रदेश में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भक्तों ने पटाखे फोड़े। 
  • सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अयोध्या में प्लॉट भी खरीदा है। 
  • सिर्फ अयोध्या ही नहीं भगवान राम की ससुराल जनकपुर में भी उल्लास है। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले जनकपुर रोशनी से जगमगा उठा। 

जानिए क्या है अभिजीत मुहूर्त?
पौष माह की द्वादशी तिथि को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:20 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अभिजीत मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में रामलला को प्राण प्रतिष्ठित किया। 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

पीएम मोदी ने विग्रह की आंखों पर बंधी पट्टी खोली। उनकी आंखों में सोने की सलाई से काजल लगाया। सोने के वस्त्र पहनाए गए थे। रामलला को 56 भोग लगाया गया। कुल एक मिनट 24 सेकंड की विशेष पूजा हुई। यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत की अगुवाई में 121 वैदिक आचार्याें ने संपन्न कराया। इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी और जनजातीय परंपराओं के लोग भी मौजूद रहे। 

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ी 11 अहम बातें
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। नाइट विजन उपकरणों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जानिए बड़ी बातें

  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए करीब 8000 लोगों को आमंत्रित किया गया था। ज्यादातर लोग एक दिन पहले रविवार को अयोध्या पहुंच गए थे। एक समय शांत शहर, अब यह भारत के राजनीतिक और धार्मिक इतिहास की महत्वपूर्ण घटना की साक्षी बनी।  
  • शहर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। लाउडस्पीकरों पर 'राम धुन' बज रही है। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजे लोग नजर आए।
  • जगह-जगह रंग बिरंगे फूल, लाइटें और 'जय श्री राम' लिखे प्रवेश द्वार प्राचीन शहर की आभा को बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरा देश भगवान राम का नाम जप रहा है।
  • अयोध्या की सड़कें और छोटी-बड़ी इमारतों की छतों पर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। लता मंगेशकर चौक पर भगवान राम के साथ राम मंदिर के कटआउट लगाए गए हैं। 
  • मुख्य समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर संतों और प्रमुख हस्तियों सहित 8,000 से अधिक लोगों की एक सभा को संबोधित करेंगे। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
  • निगरानी ड्रोन संदिग्ध गतिविधि के लिए जमीन की जांच कर रहे हैं। अयोध्या के 'येलो जोन' में चेहरा-पहचान तकनीक वाले 10,715 AI कैमरे हैं।
  • इमरजेंसी सेवाओं के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है। एसडीआरएफ की टीमें सरयू नदी पर नाव से गश्त करेंगी। 
  • संभावित हवाई खतरों से निपटने के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) द्वारा एक एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदिर शहर में सुरक्षा बढ़ाने के ठोस प्रयासों के तहत, अयोध्या पर एंटी-माइन ड्रोन के साथ-साथ एआई से लैस ड्रोन की निगरानी में है।
  • एंटी-माइन ड्रोन जमीन से एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हैं। ये भूमिगत विस्फोटकों का पता लगाने के लिए स्पेक्ट्रोमीटर वेवलेंथ डिटेक्शन जैसी उन्नत तकनीक से लैस हैं।
  • अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई राम लला की नई मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया है। 5 वर्ष के रामलला कमल पर खड़े हुए दिखाया गया है, जिसे उसी पत्थर से बनाया गया है।
  • अस्थाई मंदिर से भगवान राम, उनके तीनों भाइयों की प्रतिमा को भी नए मंदिर में रखा गया है। नई मूर्ति इसलिए प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी, ताकि भक्तों से दूर से उनके दर्शन हो सकें। 
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

श्रमिकों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अदाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत जैसे तमाम VVIP आ चुके हैं। सभी आमंत्रित मेहमानों को साढ़े 10 बजे तक राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश कर जाना होगा। 

Ayodhya Ram Mandir
रविवार को भगवान रामलला की प्रतिमा को 114 कलशों से स्नान कराया गया।

6 दिन चले अनुष्ठान
16 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ था, जोक 6 दिन चला। जिसमें प्रायश्चित, कर्मकूटि पूजन, नई मूर्ति का नए मंदिर में प्रवेश, जल यात्रा, जलाधिवास, गंधाधिवास समेत कई निवास कराया गया। 21 जनवरी यानी रविवार को मध्याधिवास, 114 कलशों से दिव्य स्नान और शैय्याधिवास कराया गया। 

देखिए राम मंदिर की 6 फोटो

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

श्रीराम ज्योति जलाकर मनेगी दिवाली
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्रीराम ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या में 10 लाख दीपों से उत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या के 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों पर दीप जलाए जाएंगे। पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जाएगा। 

5379487