Logo
Ram Mandir Latest Video: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरी दुनिया को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार को मंदिर की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो देखते ही बनती हैं।

Ram Mandir Latest Video: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में 14 दिन शेष हैं। इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को राम मंदिर परिसर की नई तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें रात की हैं। जिसमें राम मंदिर परिसर में कुबेर किले पर स्थापित जटायु की प्रतिमा का विहंगम दृश्य नजर आ रहा है। मंदिर के भीतर नक्काशी बेजोड़ है और भव्यता देखते ही बनती है। 

Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya

रात के समय जगमगा उठता है राम मंदिर
मंदिर में खंभों और दीवारों पर देवी, देवताओं की शानदार नक्काशीदार आकृतियां हैं। मंदिर के आंतरिक गर्भगृह की तस्वीरें रात के समय राम मंदिर की सुंदरता और चमक को चार-चांद लगा रही हैं। नक्काशियों को उभारने के लिए लाइटें लगाई गई हैं। लाइटों के जरिए राम मंदिर जगमगा उठता है। मंदिर की सुंदरता और भी अधिक निखर आती है।

Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya

तीन मंजिला होगा राम मंदिर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के अनुसार, राम मंदिर एक तीन मंजिला मंदिर है। हर एक मंजिल 20 फीट की ऊंचाई का है। मंदिर में कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं। गर्भगृह में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला को स्थापित किया जाएगा। मंदिर के पांच मंडप बनाए गए हैं। जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप शामिल हैं।

Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya

16 जनवरी से शुरू होंगे अनुष्ठान
22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। इसमें 150 से अधिक देशों के राजनयिक शामिल होंगे। करीब 8 हजार वीआईपी को निमंत्रित किया गया है। अयोध्या में यज्ञ-अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होंगे। सबसे पहले सरयू जल यात्रा से अनुष्ठान की शुरुआत होगी। 

Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya

काशी के पुजारी कराएंगे मुख्य अनुष्ठान
वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित, 22 जनवरी को राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।

Watch Video

5379487