Logo
Bollywood Actor Raza Murad : राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने हरिभूमि से खास बातचीत की। उन्होंने अपनी जिदंगी में भगवान राम के महत्व को बताया। कहा, भगवान राम की कृपा उन पर हमेशा से रही है। 

Bollywood Actor Raza Murad: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, साधु-संतों से लेकर कलाकर तक... हर कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। देश का पूरा वातावरण राममय हो गया है। ऐसे में जब बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता रजा मुराद से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने जो कहा कि भगवान राम की उनके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

अयोध्या में inh न्यूज़ चैनल से बात करते हुए एक्टर रजा अपनी जिदंगी में भगवान राम के महत्व को बताया। उन्होंने कहा, 'भगवान राम की कृपा मुझ पर हमेशा से रही है। भगवान राम से जुड़ी ये बातें मैं किसी समुदाय को खुश करने और किसी के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं। वाकई यह सच है कि मेरे ऊपर भगवान राम की बड़ी कृपा रही है। मेरा जन्म स्थान रामपुर है। मेरी पहली हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली थी। मेरी पहली फिल्म, जिसमें मुझे ब्रेक मिला था, उसके डायरेक्टर का नाम भी बाबूराम इशारा था। यह महज संयोग नहीं हो सकता।' 

रामपुर में जन्मे, भोपाल में बीता बचपन 
रजा मुराद का जन्म 23 नवंबर 1950 को उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ था, लेकिन बचपन भोपाल की गलियों में बीता है। शेफिया कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई की और शादी भी यहीं पर की है। बाद में एक्टिंग की पढ़ाई के लिए पुणे चले गए थे। FTI से पास आउट होने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। 

51 साल के करियर में 548 फिल्में 
डायरेक्टर बीआर इशारा ने उन्हें पहला रोल दिया। 1971 में उनकी पहली फिल्म ‘एक नजर’थी, जिसमें रजा मुराद ने वकील की भूमिका निभाई थी। 51 साल के करियर में रजा मुराद ने 548 फिल्मों में काम किया। नमक हराम, हिना, प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, बाजी समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। 

5379487