Logo
C Voter Founder Yashwant Deshmukh Prediction: यशवंत देशमुख ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ज्यादातर पुराने और मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें से कई अलोकप्रिय सांसद थे। जनता में उनके खिलाफ गुस्सा है। लेकिन उन्हें टिकट दे दिया गया। टिकट चयन में गलतियां हुईं।

C Voter Founder Yashwant Deshmukh Prediction: लोकसभा चुनाव अपने आखिरी फेज में पहुंच चुका है। 1 जून को देश की 56 सीटों पर वोटिंग होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। इससे पहले सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर 2 बड़े और चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 30 पर मुकाबला बेहद कड़ा है। कुछ भी हो सकता है।  

अब जानिए यशवंत देशमुख के 2 बड़े दावे

बसपा का वोट शेयर: एक इंटरव्यू में यशवंत देशमुख ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में कहीं भी फाइट करती नहीं दिख रही है। लेकिन बसपा कितना भी नीचे चली जाए, कांग्रेस से उसका वोट शेयर ज्यादा ही रहेगा। 

भाजपा के उम्मीदवार बने मुसीबत: यशवंत देशमुख ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में टिकट नहीं काटे। इस वजह से भाजपा का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है। 

कई सांसद अलोकप्रिय, लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा
यशवंत देशमुख ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ज्यादातर पुराने और मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें से कई अलोकप्रिय सांसद थे। जनता में उनके खिलाफ गुस्सा है। लेकिन उन्हें टिकट दे दिया गया। टिकट चयन में गलतियां हुईं। उससे भाजपा जैसी जीत की उम्मीद कर रही थी, वो मिलती नहीं दिख रही है। ऐसा लोग कह रहे हैं। इसलिए कई सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है।

Yashwant Deshmukh
Yashwant Deshmukh

ऐसा नहीं कि भाजपा समझ नहीं रही अपनी चूक
यशवंत देशमुख ने कहा कि अपनी भूलचूक को भाजपा भी समझ रही है। इसलिए सांसद के नाम पर नहीं बल्कि पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगा रहा है। ऐसे में वोट या मोदी के पक्ष में पड़ रहा है या मोदी के विरोध में। इसलिए विपक्ष स्थानीय मुद्दों को उठाकर चुनाव को लोकलाइज कर रहा है। वहीं, भाजपा अब पीएम मोदी के प्रचार से गलती सुधारने की कोशिश कर रही है। जो सीटें कमजोर हैं या टफ फाइट की हैं, वहां पीएम मोदी की जनसभाएं आयोजित कराई जा रही हैं। 

13 सीटों पर 1 जून को वोटिंग
1 जून को सातवें फेज में उत्तर प्रदेश में वाराणसी, गोरखपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों समेत 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 9 जीती थीं। जबकि बसपा और अपना दल ने दो-दो सीटें जीती थीं। इस बार एनडीए गठबंधन में भाजपा 10, अपना दल दो और सुभासपा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं INDI गठबंधन में सपा 9 और कांग्रेस 4 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

5379487