Logo
Noida Road Accident: उत्तरप्रदेश के नोएडा में भीषण हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही पिकअप और कार की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 9 की हालत गंभीर है। हादसा सोमवार रात तीन बजे हुआ।

Noida Road Accident: शादी से लौट रही पिकअप और कार में भीषण टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में 9 लोगों का इलाज चल रहा है। 4 की हालत गंभीर है। दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा में चोगानपुर गोल चक्कर के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे की हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

जानें कैसे हुआ हादसा 
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात में पिकअप गाड़ी और स्विफ्ट में सवार लोग एक शादी समारोह के बाद देवला गांव से वापस आंटी फार्म कुलेसरा आ रहे रहे थे। पिकअप में 18 लोग सवार थे। इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के चोगानपुर गोल चक्कर के पास दोनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। 

चार को दिल्ली किया रेफर 
जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर चौकी पर मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मोफीदुल (32), अब्दुल रफीक (35) और सुलतान अहमद की मौत हो गई। तीनों असम के रहने वाले थे। 9 घायलों का इलाज चल रहा है। चार को सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

5379487