Logo
Yogi Cabinet big decision: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में तीन निजी यूनिवर्सिटी और सेमी कंडक्टर सिम नीति को मंजूरी देते आठ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। गन्ना के कीमतें बढ़ाने पर फैसला हुआ है।  

Yogi Cabinet big decision: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लिए हैंं। CM योगी ने प्रदेश में तीन नई निजी यूनिवर्सिटी और बहु प्रतीक्षित सेमी कंडक्टर सिम नीति को मंजूरी देते हुए गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मंत्री परिषद की बैठक में उन्होंने गन्ना की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

लोक भवन में मंत्रीपरिषद की बैठक के बाद वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। बताया कि सेमी कंडक्टर नीति-2024 को मंजूरी दी गई है। इससे नवीन टेक्नालॉजी का बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के मौके प्रदेश में ही तैयार होंगे। सरकार ने गन्ना के दाम बढ़ाकर गन्ना उत्पादक किसानों को महंगाई से राहत देने का भी निर्णय लिया है। 

355 से 370 रुपए प्रति क्विंटल हुए गन्ने के दाम 

प्रदेश में अभी अगेती प्रजातियों का गन्ना 350 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 370 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जबकि, सामान्य प्रजाति के गन्ने की कीमतें 340 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 360 रुपए निर्धारित किया गया है। साथ ही अनुपयुक्त प्रजाति के गन्ने के दाम 335 रुपए प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विंटल किए गए हैं। 

तीन नए निजी विश्वविद्यालयों का रास्ता साफ 
योगी मंत्रिमंडल ने प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया, निजी क्षेत्र के अंतर्गत जेएसएस विश्वविद्यालय की स्थापना नोएडा, सरोज विश्वविद्यालय की स्थापना लखनऊ और शारदा विश्वविद्यालय की स्थापना आगरा में किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
 
सेमी कंडक्टर नीति 2024 को मिली मंजूरी 
योगी सरकार ने बहु प्रतीक्षित सेमी कंडक्टर नीति 2024 को भी मंजूरी दी है। सेमी कंडक्टर नीति 2024 से बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है। अभी तक गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु सरकार ने ही सेमी कंडक्टर को लेकर नीति बनाई थी। अब उत्तर प्रदेश भी इन राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया। 

5379487