Logo
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरिया तस्कर और स्‍क्रैप माफिया रवि काना की करीब 100 करोड़ की संपत्ति सील कर दी है। साथ ही पुलिस ने माफिया रवि काना के करीब 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गौतमबुद्ध नगर के सरिया तस्कर और स्क्रैप माफिया रवि काना की के ठिकानों पर पुलिस ने दविश दी है। पुलिस ने आर्थिक रूप से तस्कर की कमर तोड़ दी है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रवि काना की लगभग 100 करोड़ की संपत्ति को सील किया है। बीटा-2 और इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने रवि काना के ठिकानों पर दबिश दी है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई है।

पुलिस ने रवि काना के करीब 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है। रवि काना के ठिकानों में पुलिस ने 2 दिनों से कार्रवाई जारी है। थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में करीब 5 करोड़ के कबाड़ सामग्री और 30 करोड़ की जमीन को सील किया गया है। साथ ही बिसरख थाना क्षेत्र के चेरी काउंटी क्षेत्र में 5000 गज जमीन को भी सील किया गया है। इसके अलावा 20 खाली ट्रक, दो स्क्रैप से लदे ट्रक जिनकी कीमत लगभग 5 करोड़ आंकी गई है। मौके से 200 टन स्क्रैप और 10 लाख का सरिया भी पकड़ा गया है। इसके साथ ही 60 बड़े वाहनों के कागजात भी सील किये गए।

क्या था मामला
बीते दिनों रवि काना और उसके कुछ साथियों के खिलाफ एक युवती ने नोएडा के सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज करवाया था। एफआईआर में युवती ने बताया कि करीब 6 महीने पहले नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल की पार्किंग में रवि काना और उसके गुर्गों ने उसके साथ हथियार के बल पर गैंगरेप किया था। युवती की शिकायत के बाद से पुलिस एक्शन में आई और छानबीन शुरू कर दी। मौका पाकर माफिया रवि काना भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

उक्त मामले में युवती की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में राजकुमार और आजाद नाम के आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी रवि काना अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

5379487