Logo
Ghaziabad surgical factory fire: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की सर्जिकल फैक्ट्री में गुरुवार(26 सितंबर) की रात 2 बजे भीषण आग लग गई। 25 दमकलों ने 7 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पााया। आग में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया।

Ghaziabad surgical factory fire: गाजियाबाद की सर्जिकल फैक्ट्री में गुरुवार(26 सितंबर) की रात 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटें और धुआं 3 किमी दूर तक दिखाई दिया। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ से 25 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने पहुंची। 7 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार (27 सितंबर) की सुबह 9 बजे आग पर काबू पाया गया। आग में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री के आसपास बने 7 मकानों में दरार आ गईं। 

फैक्ट्री में रात को नहीं होता काम
जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले विकास कुमार की निवाड़ी रोड के पास मोदी नगर में सर्जिकल सामान बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में गर्म पट्टी बनती है। फैक्ट्री में 30-40 कर्मचारी काम करते हैं। रात के समय फैक्ट्री में काम बंद रहता है। जब आग लगी तब वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। 

पड़ोस में रहने वालों को दी सूचना
शॉर्ट सर्किट से गुरुवार रात दो बजे फैक्ट्री में आग भड़क गई। आग फैलनी विकराल हुई तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री मालिक विकास को फोन करके सूचना दी। इसके बाद बचाव-राहत कार्य शुरू हुआ।  गाजियाबाद, बागपत, नोएडा सहित कई जिलों से 25 दमकल गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह 9 बजे आग बुझा पाई। बताया जा रहा है कि आग में दो से तीन करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया है।  

5379487