Logo
Hathras bus Accident: चंडीगढ़ से उन्नाव के बांगरमऊ जा रही डबल डेकर बस गुरुवार सुबह 5:30 बजे हाथरस में हाइवे पर खाड़े ट्रक से टकरा गई। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के टोली गांव में हुई दुर्घटना के वक्त यात्री नींद में थे।

Hathras bus Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के टोली गांव में हाइवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, 47 यात्री घायल हैं। 18 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।

वीडियो देखें...

चंडीगढ़ से उन्नाव के बांगरमऊ जा रही प्राइवेट बस गुरुवार सुबह 5:30 बजे हाथरस में हाइवे पर खाड़े ट्रक से टकरा गई।  दुर्घटना के वक्त यात्री नींद में थे। अचानक तेज आवाज से उनकी आंख खुलीं तो देखा कि मंजर भयावह है। बस और ट्रक की टक्कर से हर तरफ चीख-पुकार मच गई। घटना को देखते ही लोग मौके पर जुटे। पुलिस को सूचना दी गई।

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज व हाथरस में भर्ती 9-9 यात्री 
हाथरस बस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और 9 लोगों को हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती गया गया है।  

हाथरस हादसे में यह घायल

  • संदीप पुत्र चंद्रपाल उन्नाव (18)
  • अनस अनस पुत्र इदरीस 19 फतहपुर
  • पिंटू पुत्र सियाराम 25 संगरूर
  • साहिल पुत्र इम्तियाज़ 7 बांस गरखा
  • अरुण पुत्र राम लखन 26 लखनऊ
  • मंजय पुत्र नंदू ठाकुर 22 बिहार
  • सुमित पुत्र राजकुमार 18 उन्नाव
  • वरुण पुत्र लखन 9 उन्नाव
  • रामवीर पुत्र शिवराज 26 उन्नाव
  • गोपाल पुत्र ब्रजबहादुर 42 लखनऊ
  • बबलू पुत्र नंद किशोर 32 कानपुर 

इनकी हालत गंभीर 
हाथरस हादसे में हरदोई के कांति पुत्र छोटा (50), उन्नाव की रजनी पुत्री चंद्रपाल (20), लखनऊ के सौरभ पुत्र राजेश (35), हरदोई के वरुण पुत्र श्रीकृष्ण (30) एवं उन्नाव के संतराम पुत्र जियालाल (40) व दीपू पुत्र नस्तर (20) सहित एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Hathras bus Accident
Hathras bus Accident

हाथरस DM आशीष कुमार ने बताया, बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। उपचार के बाद घायलों की स्थित स्थिर है। सिकंदराराऊ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उन्नाव बस एक्सीडेंट में मोतिहारी का परिवार खत्म: सगे भाई, उनकी पत्नियां और 2 बच्चों की मौत से मातम, पढ़ें दर्दनाक दास्तां 

यह भी पढ़ें: Unnao Bus Accident: यूपी के उन्नाव में डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर, 18 यात्रियों की मौत; बिहार से दिल्ली जा रही थी बस

5379487