Logo
Hathras stampede Update: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। जिससे 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, 28 लोग घायल हैं।

Hathras stampede Update: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार (2 जुलाई) को भीषण हादसा हो गया। यहां के  सिकंदराराऊ कस्बे में भाेलेबाबा की सत्संग में भगदड़ मच गई, जिससे 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अस्पतालों में शवों के ढेर लग गए और लोग अपने की तलाश में भटकते-बिलखते नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद की घोषणा की है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

  • अलीगढ़ कमिश्नर ने 116 लोगों की मौत की पुष्टि की
    अलीगढ़ की कमिश्नर चैत्रा वी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 18 है।
  • हाथरस भगदड़ पर बोले सीएम योगी
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस भगदड़ पर कहा कि घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। स्थानीय आयोजकों ने 'भोले बाबा' का कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के बाद जब सत्संग के प्रचारक नीचे आ रहे थे, मंच पर अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ उन्हें छूने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगी और जब सेवादारों ने उन्हें रोका तो वहां यह हादसा हो गया। इस पूरे मामले की जांच के लिए हमने एडिशनल डीजी आगरा की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर दी है उन्हें विस्तृत रिपोर्ट देनी है। घटना के मद्देनजर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी वहां कैंप कर रहे हैं। राज्य सरकार के तीन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह, असीम अरुण तीनों घटनास्थल पर हैं।

हाथरस हादसे में हेल्पलाइन नंबर जारी
हाथरस जिला प्रशासन ने हादसे में घायल लोगों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन जारी की है। इन नंबर से अपनों की जानकारी ली जा सकती है। 05722227041, 05722227042

  • आगरा जोन कंट्रोल-7839866849
  • अलीगढ़ रेंज कंट्रोल-7839855724
  • आगरा रेंज कंट्रोल-7839855724
  • हाथरस  कंट्रोल-9454417377
  • एटा  कंट्रोल-9454417438
  • अलीगढ़ कंट्रोल-7007459568

पीएम ने सीएम योगी से की बात
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हर संभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • लाशों का ढेर देख आरक्षक को आया हार्ट अटैक 
    एटा मेडिकल कॉलेज में शवों के ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रवि यादव (30) को हार्ट अटैक आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वह मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे। साथ ही QRT अवागढ़ में तैनात थे। मेडिकल कॉलेज में उन्हें आपात ड्यूटी पर बुलाया गया था। इतनी लाशें देखकर सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। 
  • सांसद अनूप प्रधान मौके पर रवाना 
    हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने बताया कि मैं संसद में था। वहां के एससपी और डीएम से बात हुई है। काफी लोगों की मौत हुई है। मैं हाथरस ही रवाना हो रहा हूं। 
  • आयोजक बोले-सवा लाख अनुयायी पहुंचे थे
    आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र  ने बताया, कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी, लेकिन उसमें संख्या का जिक्र नहीं था, लेकिन उसमें सवा लाख के करीब श्रद्धालु पहुंच गए। दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही सत्संग समाप्त हुआ। लोग बाहर निकलने लगे। जल्दबाजी के चक्कर में भगदड़ मच गई। 
  • हाथरस में 13 साल बाद हुआ था समागम 
    भोले बाबा हर साल अलग-अलग जिलों में इसी तरह के सत्संग समागम करता है। जिसमें हजारों की संख्या में अनुयायी जुटते हैं। हाथरस में 13 साल बाद यह कार्यक्रम हुआ। इसके पहले मैनपुरी और फर्रूखाबाद में यह कार्यक्रम हुआ। 
  • फर्रूखाबाद में भी बने थे भगदड़ के हालात 
    कोविड काल 2022 में फर्रूखाबाद में भोलेबाबा ने सत्संग किया था। 50 लोगों की अनुमति पर 50 हजार लोग जुटे थे। उस समय भी भगदड़ के हालात बन गए थे, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। 

मंत्री लक्ष्मी नरायाण बोले-

  • यूपी के मंत्री लक्ष्मी नरायाण चौधरी ने कहा, मैं एटा में मौजूद हूं। मौतों की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन डीएम-कमिश्नर सहित पूरा प्रशासन मदद में जुटा हुआ है। घायलों को हाथरस, आगरा, एटा सहित आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
  • मंत्री लक्ष्मी नरायाण ने बताया कि घटनाक्रम की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल घायलों से मिलने के लिए आएंगे। 
  • रिटायर्ड DGP विक्रम सिंह बोले-बाबा पर हो FIR
    रिटायर्ड डीजीपी विक्रम सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, बाबा के खिलाफ एफआईआर होना चाहिए। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। यौन उत्पीड़ना सहित उसके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  
  • 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटे थे
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोले बाबा का असली नाम नारायण साकार हरि है। उसके इस कार्यक्रम में पूरे पश्चिमी यूपी से 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। बाबा का काफिला जैसे बाहर निकला, 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दु:ख 
    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में संबोधन रोककर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्ति की। कहा, प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। यूपी सरकार भी लगातार संपर्क में है। हादसे के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे। 
  • राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की
    हाथरस हादसे में कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, संवेदनशीलता के साथ सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए। मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख 
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। X पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के हाथरस में यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ की कामना की।
  • अमित शाह ने जताया दुख 
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, हाथरस घटना में दुख जताया है। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा, ईश्वर उन्हें यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
  • मायवती बोलीं-हादसे की जांच व कार्रवाई हो
    बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस की घटना पर दु:ख जताया है। कहा, सरकार इन घटनाओं की जांच कर उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करे। आगरा में भी भीमकथा के दौरान एक हत्या हुई है, जो कि दुःखद।
  • सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सरकार का था 
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, किसी कार्यक्रम में इतने लोग एकत्रित होते हैं, उनकी सुरक्षा व व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया? ऐसे आयोजनों के लिए शासन जिम्मेदार हैं। मृतकों के परिजनों व घायलों की हर संभव मदद पहुंचाई जानी चाहिए। 
  • प्रशासन ने अपना काम सही से नहीं किया
    डिंपल यादव ने कहा, शासन प्रशासन ने अपना काम सही तरीके से नहीं किया, इसलिए इतना बड़ा हादसा हुआ। घटना में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जानी चाहिए। 
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने जताई शोक संवेदना 
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाथरस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों की हर संभव मदद के लिए यूपी कांग्रेस कमेटी केा निर्देशित किया है। 

  • सपा नेता शिवपाल यादव ने जताया दुख
    समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा- घटना अत्यंत दुखद है। प्रशासन हर संभव उपचार व मदद पहुंचाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे। ईश्वर मृतकों के परिजनों को शक्ति प्रदान करे। 

  • डीएम बोले-50-60 की मौत 
    एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में अब तक 27 शव पहुंचाए जा चुके हैं। मृतकों में 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जबकि, डीएम आशीष कुमार ने 50-60 लोगों के मरने की पुष्टि की है। बताया कि फिलहाल, मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
  • मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद 
    सीएम योगी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं। 

इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि, सामान्य चोंट पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 

चीख-पुकार मची रही, लेकिन लोग रौंदते रहे
प्रत्यक्षदर्शी युवती ने बताया, सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। जैसे ही सत्संग समाप्त हुआ और लोग बाहर निकलने लगे। जल्दी बाहर निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। एक-दूसरे को लोग देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं-बच्चे गिरते चले गए और भीड़ उन्हें रौंदती रही। चीख-पुकार मची रही, लेकिन कोई बचाने वाला भी नहीं था। 

मंत्री संदीप सिंह-मृतकों की संख्या बढ़ रही है
यूपी सरकार के मंत्री संदीप सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें घटना स्थल पर पहुंचने और जरूरत अनुसार आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

स्थानीय लोग बाेले-प्रबंधन की खामियों से हुआ हादसा 
सत्संग में शामिल लोगों ने बताया, सत्संग से जल्दी घर पहुंचने की होड़ और प्रबंधन की खामियों के चलते अब इतना बड़ा हादसा हुआ है। अव्यस्थाओं को लेकर उनमें आक्रोश व्याप्त है। बताया, सिकंदराऊ ट्रॉमा सेंटर में लाशों के ढेर लगे हैं, लेकिन सिर्फ एक डॉक्टर मौजूद है। सत्संग स्थल से जो लोग यहां पहुंच रहे हैं, उसे सीधे रेफर कर दिया जा रहा है। 

छोटा था सत्संग स्थल व उसका गेट
स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्संग स्थल और उसका गेट छोटा था। पहले जाने की होड़ में लोग एक दूसरे को रौंदते हुए भागते रहे। जमीन पर पड़े महिलाएं और बच्चे चीखते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। 

कौन है भोल बाबा? 
भोले बाबा एटा जिले की पटयाली तहसील के बहादुर नगरी गांव का रहने वाला है। 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था। उसका असली नाम नारायण साकार हरि है। एक प्रवचन में बताया था कि वह गुप्तचर ब्यूरो में पदस्थ थे। बाबा के ज्यादातर अनुयायी पश्चिम यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में हैं। 
 

Hathras Stampede
Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना हादरस जिल के सिकंदराराऊ कस्बे की है। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग के बाद जैसे भी श्रद्धालु जैसे ही बाहर निकलने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें कुछ महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए। जिन्हें उठने का मौका ही नहीं मिला और लोग कुचलते रहे। 
Hathras Stampede

Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद सिकंद्राराऊ ट्रामा सेंटर में मृतकों के शव।

मल्लिकार्जुन खरगे ने जताई शोक संवेदना 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाथरस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों की हर संभव मदद के लिए यूपी कांग्रेस कमेटी केा निर्देशित किया है। 

सपा नेता शिवपाल यादव ने जताया दुख
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा- घटना अत्यंत दुखद है। प्रशासन हर संभव उपचार व मदद पहुंचाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे। ईश्वर मृतकों के परिजनों को शक्ति प्रदान करे। 

Hathras Satsang Accident
हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में भोलेबाबा के सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, कोतवाल अरुण पवार सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में घायलों के परिजन भी पहुंच गए हैं। 

 

5379487