Logo
UP Weather: यूपी का लगातार मौसम का बदलता रुख देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा और हल्की बारिश से राहत मिलेगी। शुक्रवार से मौसम शुष्क बना रहेगा।

UP Weather: यूपी का लगातार मौसम का बदलता रुख देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा और हल्की बारिश से राहत मिलेगी। शुक्रवार से मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 2-3 दिनों तक बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। लेकिन इसके बाद एक बार फिर यूपी में भीषण गर्मी पड़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक बार फिर गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इसके बाद भी दो-तीन दिन तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिसकी वजह से प्रचंड गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा। जबकि शुक्रवार को भी कई इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

12 जून तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 जून से लेकर 12 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन को नमी मिलने की वजह से ऐसे हालत बने हैं।

कई इलाकों में बारिश की संभावना
इसके अलावा प्रदेश में एक ओर से अरब सागर की ओर से आ रही पछुआ हवा की नमी तो दूसरी ओर से बंगाल की खाड़ी की पुरवा से आद्रता मिल रही है। दोनों हवाओं के आपसी टकराव की वजह से चक्रवाती दबाव की स्थिति बनी हुई है। जिसकी वजह से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण रात के तापमान में 3.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। करीब एक माह बाद न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। 

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इससे होने वाली बारिश की वजह से वातवरण में धूल के कण साफ हो जाएंगे। रविवार के बाद से अब सूर्य की किरणे सीधे धरती पर पड़ेंगी जिसकी वजह से तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को हीट वेव की स्थिति बनने संभावना जताई है।

5379487