Logo
यूपी के अमरोहा में हुए सड़क हादसे में ग्राम प्रधान सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन लोग जिगरी दोस्त थे। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।  

लखनऊ। अमरोहा में हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम प्रधान सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन लोग जिगरी दोस्त थे। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। घटना शनिवार रात की है। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है।  

दोस्तों संग घर लौट रहे थे प्रधान
अमरोहा के हाकमपुर गांव के प्रधान विशाल चौधरी (40 साल) शनिवार रात शहर से गांव जा रहे थे। कार में उनके साथ ​​​​​उनका दोस्त राजन ( 30), मनोज (28) और अंकित भी था। कार जैसे ही अतरासी मार्ग पर हुसैनपुरा गांव के पास पहुंची। ओवरटेक करते समय उनकी कार एक दूसरी कार से भिड़ गई। इस दौरान एक बाइक सवार भी कार की चपेट में आ गया। बाद में उनकी कार सड़क किनारे बनी खाईं में गिर गई। 

फंसे लोगों को बाहर निकाला
हादसे में जीप सवार मनोज, राजन और विशाल की मौके मौत हो गई। जबकि, अंकित, अमित (35) और एक अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।  

दरवाजा तोड़कर कार से निकाले शव
घटनाक्रम शनिवार रात 9 बजे का है। दोनों कार तेज रफ्तार थीं। हादसे के बाद एक कार खंती में गिर गई। ग्रामीणों ने दरवाजे तोड़कर उसमें सवारा लोगों को बाहर निकाला। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमर्टम के लिए भिजवाए।  

5379487