Logo
Hardoi Road Accident: उत्तरप्रदेश के हरदोई में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार दौड़ रही बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे बने घर में घुस गई। एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं।

Hardoi Road Accident: तेज रफ्तार दौड़ रही बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे बने झोपड़ीनुमा घर में घुस गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। तीन की हालत नाजुक है। हादसे के बाद पुलिस पहुंची। जेसीबी से बस को हटाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। भीषण एक्सीडेंट हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के सिखवापुर गांव में हुआ। 

इसी रोड पर आठ की हुई थी मौत 
पुलिस के मुताबिक, चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 6 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी रोड पर सड़क किनारे रह रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया था। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। बावजूद इसके कोई सबक नहीं लिया गया। 

घर में मेहमान भी आए थे 
जानकारी के मुताबिक, जिस घर में बस घुसी है, वहां घर के लोगों के अलावा कुछ मेहमान भी आए हुए हैं। जो दुर्घटना का शिकार हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्सपताल भेजा है। तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

अमेठी में भीषण हादसा, पांच की मौत 
इधर अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। 60 लोगों से भरी प्राइवेट बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 11 घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया। बस दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

5379487