Logo
Crime News: यूपी के प्रयागराज और कानपुर में दर्दनाक घटना हुई। प्रयागराज में पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। कानपुर में पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी ने चाकू से गला काट लिया। जानें सनसनीखेज मामले की खौफनाक दास्तां।

Crime News: लव मैरिज के एक साल बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर पति ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा दी। रविवार सुबह दोनों के शव देखकर सनसनी मच गई। लोगों की पुलिस को सूचना और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव की है। इधर कानपुर में पति को फंदे पर लटकता देखकर पत्नी ने चाकू से अपना गला काट लिया। युवक की मौत हो गई। महिला की हालत नाजुक है। 

प्रयागराज: दो दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी
मनु का पूरा गांव के अरविंद शर्मा (30) पिकअप चालक था। एक साल पहले अरविंद की शादी  उतरांव निवासी दीक्षा (26) से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों किराए के मकान में रहते थे। सात दिन पहले दीक्षा मायके गई थी। दो दिन पहले अरविंद पत्नी दीक्षा को लेकर आया था। शनिवार रात को दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। रविवार सुबह दोनों के शव हमरे में लटके मिले। पुलिस दोनों के मोबाइल से कुछ जानकारी जुटा रही है। 

जानें पुलिस ने क्या बताया
पुलिस का कहना है कि घर के हालात देखने से ऐसा लगता है कि विवाद के बाद पहले कमरा बंद कर दीक्षा ने फांसी लगाई। जब राजन ने देखा तो उसने दरवाजा धक्का देकर तोड़ा। दीक्षा की जान जा चुकी थी, ऐसे में बाद में उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच और हालात से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। शादी को लेकर कुछ विवाद की बात सामने आई है। हालांकि जांच के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। 

कानपुर में पति को लटका देखकर पत्नी ने काटा गला 
कानपुर में पारिवारिक कलह से परेशान पति ने खौफनाक कदम उठाया। पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पति को फंदे पर लटकता देखकर पत्नी ने चाकू से अपना गला काट लिया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र यादव (26) की तीन महीने पहले अप्रैल में अनूपा यादव (24) से शादी हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सुबह पति का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर महिला ने चाकू से अपना गला रेत लिया।  

5379487