Logo
Congress Candidates list UP: कांग्रेस ने UP की 17 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से सहमति के बाद नामों का ऐलान होगा।

Congress Candidates list UP: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में इस पर अंतिम मुहर भी लग गई है। जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। 

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो देश की सबसे हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली वाराणसी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को उतराने का निर्णय लिया गया है। अजय राय यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं बुधवार को बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली को अमरोहा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दानिश 2019 में बसपा के सिम्बल पर सांसद निर्वाचित हुए थे। 

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। समझौते में कांग्रेस के हिस्से में 17 लोकसभा सीटें आई हैं। इनमें से आठ सीटों पर नाम फाइनल किए जाने की चर्चा है। इनमें देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अजय राय, अमरोहा से दानिश अली ओर सहारनपुर में इमरान मसूद के नाम की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: UP की तीन सीटों पर अपना दल ने किया दावा, कृष्णा पटेल का लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा

भाजपा ने 51, सपा ने 49 सीटों पर उम्मीदवार उतारे 

उत्तर प्रदेश की लोकसभा की 80 सीटें हैं। इनमें से भाजपा ने 51 और सपा ने 49 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी और लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, सपा ने लखनऊ से राजानाथ के खिलाफ विधायक को प्रत्याशी बनाया है। 

रायबरेली-अमेठी पर सस्पेंस 
कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव कौन लड़ेगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम सुझया था, लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सीटों पर बाद में चर्चा करने का निर्णय लिया है। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। उन्हें इस बार केरल की  वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ाया गया है। 

jindal steel jindal logo
5379487