Logo
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश वैसे तो भाजपा ने 51 और सपा ने 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेेकिन यूपी की 80 में से 23 सीटें ऐसी हैं, चुनावी मुकाबला स्पष्ट है। यहां इन्हीं दलों के उम्मीदवार आमने सामने हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा नेतृत्व वाले NDA और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। यूपी की 80 में 23 सीटें ऐसी हैं, जिनमें तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता  पार्टी ने यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी 29 प्रत्याशी पहले ही उतार चुकी है। चुनाव की तारीख भले सामने न आई हो, लेकिन लखनऊ, प्रतापगढ़ और फैजाबाद सहित यूपी की 23 सीटों पर दोनों ओर से लड़ाके तैयार हैं। प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। 

मोदी के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार, सपा ने वापस लिया प्रत्याशी 
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे, लेकिन संभल प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। जबकि, वाराणसी लोकसभा सीट समझौते में कांग्रेस के खाते में चली गई, जिस कारण  सपा ने वाराणसी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह पटेल को वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के कब्जे वाली इस सीट पर अब कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। फिलहाल, सपा के 29 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। 

UP की इन सीटों पर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी उतारे 

क्रमांक लाेकसभा क्षेत्र  भाजपा उम्मीदवार  सपा उम्मीदवार
1 कैराना प्रदीप कुमार
इकरा हसन
2 मुजफ्फरनगर संजीव बालियान
हरेंद्र मलिक
3 एटा राजवीर सिंह देवेश शाक्य
4 आंवला धर्मेंद्र कश्यप नीरज मौर्य
5 शाहजहांपुर सुरक्षित अरुण सागर राजेश कश्यप
6 खीरी अजय मिश्रा टेनी  उत्कर्ष वर्मा
7 धौरहरा रेखा वर्मा आनंद भदौरिया
8 हरदोई सुरक्षित जय प्रकाश रावत ऊषा वर्मा
9 मिश्रिख सुरक्षित अशोक रावत रामपाल राजवंशी
10 उन्नाव साक्षी महाराज   अनु टंडन
11 मोहनलालगंज कौशल किशोर आरके चौधरी
12 लखनऊ राजनाथ सिंह रविदास मेहरोत्रा 
13 प्रतापगढ़  संगम लाल गुप्ता  एसपी सिंह पटेल
14 फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत डॉ. नवल किशोर शाक्य
15 अकबरपुर देवेंद्र भोले राजाराम पाल
16 बांदा आरके सिंह पटेल
शिवशंकर सिंह पटेल
17 फैजाबाद लल्लू सिंह  अवधेश प्रसाद
18 अंबेडकरनगर रितेश पांडेय लालजी वर्मा
19 गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह  श्रेया वर्मा
20 बस्ती हरीश द्विवेदी रामप्रसाद चौधरी
21 गोरखपुर रवि किशन  काजल निषाद 
22 चंदौली महेंद्र पांडेय वीरेंद्र सिंह
23 बेहराइच    रमेश गौतम

 

jindal steel jindal logo
5379487