Logo
अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारियों ने सार्वजनिक अवकाश की मांग की है। CM मोहन यादव और CS को पत्र लिख कर कहा, मंदिर आस्था का मुद्दा है।

भोपाल। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी होनी है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने देशभर से लाखों रामभक्त अयोध्या पहुंचने को तैयार हैं। मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखकर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।

teacher association later for CM Moham Yadav

शासकीय शिक्षक संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा सीएम मोहन यादव को लिखा गया पत्र

मप्र शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल और प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे का कहना है, हिंदू धर्म के लिए अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और उसका उद्घाटन आस्था से जुड़ा विषय है। इस अलौकिक समारोह में शामिल होकर हर कोई ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनना चाहता है। राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दे तो कर्मचारी भी परिवार के साथ 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकेंगे। 

ताकि, राम के आदर्शाें का अनुसरण कर सकें बच्चे 
शासकीय शिक्षक संगठन के सतना जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा, कर्मचारियों को अवकाश तो भरपूर मिलते हैं। अवकाश की बात नहीं है, इस ऐतिहासिक दिन का महत्व है। युवा पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के त्याग-तपस्या और सिद्धांतों से रूबरू कराना जरूरी है। शिक्षक इसका महम्व समझेंगे तो निश्चित ही बच्चों को भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ पाएंगे। शासन स्तर से इसके लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने चाहिए। 

 

 

5379487