Logo
Meerut Retired Magistrate missing Case: मेरठ की थेमधुबन कालोनी निवासी रवि मल्होत्रा गुरुवार (27 जून) को दवा लेने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। बेटा भानु मल्होत्रा, पत्नी व अन्य परिजन परेशान हैं। साथी वकील भी तलाश कर रहे।

Meerut Retired Magistrate missing Case: मेरठ में सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट रवि मल्होत्रा का 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। आखिरी बार वह जानी थाना क्षेत्र की गंगनहर के पास नजर आए थे। इसके बाद से लापता हैं। परिजनों की आशंका पर गोताखोर नहर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक उनका सुराग नहीं मिला। रवि मल्होत्रा की आई-20 कार नहर के पास मिली है। इसमें उनके पर्स और मोबाइल भी मिले हैं।

थेमधुबन कालोनी निवासी रवि मल्होत्रा गुरुवार (27 जून) को दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बेटा भानु मल्होत्रा, पत्नी व अन्य लोग परेशान हैं। जानी थाना पुलिस ने CCTV चेक किए तो रवि मल्होत्रा नहर के पास दिखे, इसके बाद से उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। घरवालों ने जानी थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। 

जिगरी दोस्त से की थी बात
रवि मल्होत्रा मेरठ के सीनियर वकील हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे उन्होंने अपने जिगरी दोस्त ओपी शर्मा से बात की है। कचहरी में रवि और ओपी शर्मा चेम्बर आसपास हैं। दोनों रोजाना बातें करते थे। गुरुवार को उन्होंने ओपी शर्मा से सामान्य बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ टेंशन की बात कही थी, लेकिन वजह नहीं बताई। 

मेरठ बार, एलेक्जेंडर क्लब में मेंबर 
रवि मल्होत्रा मेरठ जिला बार एसोसिएशन व एलेक्जेंडर क्लब के सीनियर व सक्रिय सदस्य हैं। सनातन धर्म ट्रस्ट सहित शहर की अन्य सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं। शहर में उनका काफी नाम है। शुक्रवार को अचानक लापता होने की खबर से हर कोई अचरज में है। 

तलाश में जुटे साथी वकील
रवि मल्होत्रा मेरठ कचहरी में काफी चर्चित हैं। जैसे ही उनके लापता होने की खबर मिली, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और साथी वकील उनकी तलाश में जुट गए। परिवार के लोगों को सांत्वना दी। वह सफेद शर्ट, पेंट और काले जूते पहने थे। पिछले कुछ दिन से बीमार थे। जानी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। 

5379487