Logo
Uttar Pradesh news: बस्ती में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर नाबालिग लड़के-लड़की का शव मिला है। जानकारी के अनुसार दोनो एक दिन पहले से ही घर से गायब रहे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात घरवालों को पसंद नहीं थी। जिसके चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Uttar Pradesh news: बस्ती में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर नाबालिग लड़के-लड़की का शव मिला है। जानकारी के अनुसार दोनो एक दिन पहले से ही घर से गायब रहे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात घरवालों को पसंद नहीं थी। जिसके चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

16 फरवरी की शाम घर छोड़कर भागे 
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बसाहिया में रहने वाले 14 साल के लड़के और आमा गांव की रहने वाली 13 साल की लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों नाबालिग 16 फरवरी की शाम गांव छोड़कर भाग गए। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। लड़का कक्षा-10 और लड़की कक्षा-7 में पढ़ाई करती थी।

घरवालों ने लगाई थी फटकार
जानकारी के अनुसार, दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर गांव में काफी चर्चा थी। इस बात को लेकर परिजन काफी नाराज थे। कुछ दिन पहले घरवालों ने दोनों को फटकार भी लगाई थी। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से मिलना बंद नहीं किया। शनिवार की सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
शनिवार सुबह GRP को सूचना मिली कि टिनिच रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर गोरखपुर से आ रही ट्रेन के सामने कूद कर लड़का-लड़की ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची GRP की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर दोनों के पास से आधार कार्ड मिले जिसके आधार पर से दोनों पहचान हो पाई।

इस मामले में थानाध्यक्ष गौर ने बताया कि प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

CH Govt hbm ad
5379487