PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को वाराणसी को 3,884 करोड़ की सौगात दी। 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा-यूपी ने अपना आर्थिक नक्शा और नजरिया दोनों बदला है। यूपी अब सिर्फ संभावनाओं की धरती नहीं, बल्कि सामर्थ्य और संकल्प की सिद्धि बन रहा है। आज यहां कई उत्पादों को जीआई टैग मिला है।
नमो पार्वती नमः, हर-हर महादेव
मोदी ने कहा कि यूपी पूरे देश में जीआई टैगिंग के मामले में नंबर वन है। हमारी कला, हमारे उत्पाद, और हमारे हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। मेरे साथ एक बार हाथ उठाकर कहिए- नमो पार्वती नमः, हर-हर महादेव...।
भारत विकास और विरासत के साथ बढ़ रहा
मोदी ने कहा-भारत आज विकास और विरासत, दोनों को एक साथ लेकर चल रहा है। इसका सबसे बेहतरीन मॉडल काशी बन रहा है। यहां गंगा जी और भारत की चेतना दोनों का प्रवाह है।
'परिवार का साथ-परिवार का विकास'
PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा-जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास। इन बहनों ने बता दिया है कि भरोसा किया जाए तो भरोसा नया इतिहास रच देता है। यह बहनें अब पूर्वांचल के लिए नई मिसाल बन चुकी हैं।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महात्मा ज्योतिबा फुले जी जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ-सबका विकास। हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास। जो… pic.twitter.com/BgPbSvq47m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2025
काशी हमार है। हम काशी के हैं
पीएम ने हर हर महादेव के उद्घोष से भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा-काशी के हमरे परिवार के लोगन के हमार प्रणाम, आप सब लोग। यहां हमे आपन आशीर्वाद देला। हम इ प्रेम का कर्जदार हीं। काशी हमार हैं। हम काशी के हैं।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल हनुमान जन्मोत्सव का पावन दिन है। आज मुझे संकट मोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले काशी की जनता विकास का उत्सव मनाने इकट्ठा हुई है। पिछले 10 सालों में बनारस के विकास ने… https://t.co/kgDlGCb4Hw pic.twitter.com/JxLostKJkf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2025
बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी
मोदी ने आगे कहा-कल हनुमान जन्मोत्सव का पावन दिन है। आज मुझे संकट मोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले काशी की जनता विकास का उत्सव मनाने इकट्ठा हुई है। पिछले 10 सालों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है।
काशी ने आधुनिक समय को साधा है। विरासत को संजोया है। भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में काम किया।
हमारा मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास
मोदी ने आगे कहा-'महात्मा ज्योतिबा फुले जी जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ-सबका विकास। हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास।
काशी आरोग्य की राजधानी बन रही
नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10-11 साल पहले, पूरे पूर्वांचल में इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वो भी हम जानते हैं। आज स्थितियां अलग हैं, मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है। दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े अस्पताल आज आपके घर के पास आ गए हैं। यही तो विकास है, जहां सुविधाएं लोगों के पास आती हैं।