Logo
Lucknow Suresh Khanna Video: लखनऊ के गीतापल्ली एरिया में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना का विरोध हुआ। वह गाड़ी से नहीं उतरे तो एक शख्स कीचड़ में जाकर लेट गया।

Lucknow Suresh Khanna Video: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को शुक्रवार सुबह उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह राजधानी लखनऊ में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। गीतापल्ली एरिया में एक युवक ने जलभराव की समस्या बतानी चाही, लेकिन वह गाड़ी से नहीं उतरे, जिसके बाद युवक कीचड़ में लेट गया। मंत्री गाड़ी बैठे-बैठे ही उसे धैर्य रखने की समझाइश देते रहे।

वीडियो देखें...

गीतापल्ली एरिया के लोगों ने बताया, शिकायत के बाद भी काम नहीं होता। वित्त मंत्री सफाई व्यवस्था देखने के लिए आए थे, लेकिन कार से नीचे नहीं उतरे। रहवासियों का आक्रोश देख कार्यक्रम भी समाप्त कर दिया। 

कॉलोनी में झाड़ू तक नहीं लगती
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला-नालियों की सफाई तो दूर कॉलोनी में झाड़ू तक नहीं लगती। नगर निगम के कर्मचारी कचरा उठाने नहीं आते। बारिश में जगह-जगह जलभराव के हालात हैं। पैदल चलना मुश्किल है। 

गंदगी के बीच रहने को मजबूर
गीतापल्ली एरिया में कुछ लोग मंत्री से सफाई के मुद्दे पर बात कर ही रहे थे, कि एक युवक कीचड़ में बैठ गया। अव्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, हम लोग ऐसे ही गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को कीचड़ से अलग किया।  

सुपरवाइजर व  जोनल इंस्पेक्टर सहित 3 पर एक्शन 
स्थानीय लोगों का आक्रोश देख मंत्री सुरेश खन्ना ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने लखनऊ नगर निगम के जोन-5 गीतापल्ली वार्ड में सफाई व्यवस्था देखने वाले सुपरवाइजर, जोनल इंस्पेक्टर सहित 3 कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। 

5379487