Logo
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी राहत मिली है। प्रदेश में 15 दिनों तक काफी गर्मी का कहर झेलना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी राहत मिली है। प्रदेश में 15 दिनों तक काफी गर्मी का कहर झेलना पड़ा। यूपी में पूर्वी हवाओं के आगमन की वजह से कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ही बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं इन दिनों यूपी में 50 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था लेकिन अब 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रुका हुआ है। जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

गर्मी से मिली राहत
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार अभी कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। लू के प्रभाव से काफी संख्या में लोग अस्पताल भी पहुंच रहे थे। लेकिन अब लोगों को राहत मिली है।

इन जिलों को गर्मी से मिलेगी राहत
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ सहित कानपुर शहर, कानपुर देहात, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती के जिलों में सोमवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसके अलावा यहां आंधी भी चलने के आसार हैं। इस दौरान इन जिलों का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन जिलों में पड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर के जिलों में सोमवार को गर्मी रहेगी। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
सोमवार को कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उरई, हमीरपुर, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, इटावा आजमगढ़, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, नोएडा, गाजियाबाद, कन्नौज और हरदोई जिला शामिल है। यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। 

5379487