Logo
UP Weather: यूपी में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी से काफी लोग परेशान हैं। गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने भी बढ़ने के आसार जताए हैं। अभी कुछ दिनों तक तापमान काफी ज्यादा रहेगा।

UP Weather: यूपी में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी से काफी लोग परेशान हैं। गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने भी बढ़ने के आसार जताए हैं। अभी कुछ दिनों तक तापमान काफी ज्यादा रहेगा। वहीं अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिल सकेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी परेशान करेगी। इसके बाद थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इन दिनों तापमान काफी ज्यादा रहेगा। लू भी चलेंगी, तापमान 47 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। 20 जून के बाद से ही बारिश और मानसून आने की संभावना है।

पूर्वी यूपी से होगी बारिश की संभावना
लखनऊ विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अभी अगले 5 दिनों तक हीट वेव चलेगी। इसके बाद पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के साथ ही मानसून की शुरुआत होने लगेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मॉनसून की स्थिति अभी बनी हुई नहीं है, क्योंकि मॉनसून अभी बीच में ही रुका हुआ है। ऐसे में बारिश के लिए कुछ कहना संभव नहीं है।    

यूपी में 20 जून के बाद मॉनसून आने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बे ऑफ बंगाल में जो दबाव की स्थिति बनी हुई है, इसके चलते मॉनसून बीच में ही रुका हुआ है। मानसून तब सक्रिय होगा जब पुरवा हवा चलने लगेगी और इस दौरान मॉनसून के बादल प्रदेश में पहुंच जाएंगे। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जून तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में जारी है रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें यूपी के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी और प्रयागराज के आसपास के जिले शामिल हैं। इन दिनों यहां गर्म हवा और भीषण लू के साथ ही तापमान अत्यधिक रहने के आसार हैं।

5379487