Logo
road accident: कानपुर देहात में रविवार की रात करीब 2 बजे तिलक समारोह से लौट रहे लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त दो घायल हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sadak Hadsa: कानपुर देहात में रविवार की रात करीब 2 बजे तिलक समारोह से लौट रहे लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त दो घायल हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात में सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। कार सवार तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे तभी रात करीब 2 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। कार अचानक से अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गई और जाकर नाले में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक बीएसएफ जवान भी कार में सवार
ये सभी सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट कार में सवार थे। कार में एक बीएसएफ का जवान भी मौजूद रहा, जिसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इन लोगों की हुई मौत
कार में चालक सहित जिन 6 लोगों की मौत हुई। संजय उर्फ संजू पुत्र स्व. मोतीलाल (55) निवासी मुर्रा महोई थाना डेरापुर, विकास पुत्र रमाकांत (42), निवासी मुर्रा  थाना डेरापुर, खुशबू पुत्री पंकज शर्मा (17), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, गोलू पुत्र विजय(16 ), निवासी बैरी बागपुर थाना शिवली, प्रतीक पुत्र पवन (10) शैलहा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, प्राची पुत्री पंकज शर्मा (13) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। 

ये सभी मध्यप्रदेश के भिंड में तिलक समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। कार में मौजूद लोग सभी औरैया जिले के रहने वाले हैं। रात में पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हुए घायल
कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। वैष्णवी पुत्री विकास (16) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर और विराट पुत्र विकास (18) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और सभी शव को मर्चुरी में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। 

5379487