Logo
Unnao Road Accident: उत्तरप्रदेश के उन्नाव में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। श्रद्धालु गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। एक्सीडेंट में महिला और किशोरी की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं।  

Unnao Road Accident: उत्तरप्रदेश के उन्नाव में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। एक महिला और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के औरास-मोहान मार्ग पर हुआ।

Unnao Road Accident
 हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इनकी हुई मौत
बारादेव गांव में बुधवार को गणेश विसर्जन करने दो दर्जन लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सई नदी जा रहे थे। इसी दौरान औरास-मोहान रोड के बहरौली जहान गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में राधेश्याम की पत्नी विमला (55) और आतिश की बेटी मधु (15) की मौत हो गई। अनिल की बेटी ललिता और पप्पू की पुत्री लक्ष्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: बदायूं में क्रूरता: महिला ने चूहे के साथ कर दिया बड़ा कांड, वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

घायलों को पहुंचाया अस्पताल 
हसनगंज पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया। एसडीएम हसनगंज रामदेव निषाद भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: UP में एनकाउंटर पर सियासत: अखिलेश बोले- पहले उठाओ, फिर झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाओ

5379487