Logo
UP Legislative Council Election 2024: उत्तर प्रदेश में अभी राज्यसभा के जोड़-तोड़ चल रही है। इसी बीच विधान परिषद की 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो गई।

UP Legislative Council Election 2024: UP विधान परिषद चुनाव: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की खाली हो रही 13 सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 4 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि, 21 को मतदान होगा। यह सभी सीटें अगले माह 13 मई को रिक्त हो रही हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिघोषणा जारी होने की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उप्र विधान परिषद के 13 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। इन सदस्यों का कार्यकाल 5 मई 2024 को समाप्त हो रहा है। लिहाजा, उससे पहले निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

UP के 10 MLC का मई समाप्त हो रहा कार्यकाल 

  1. विजय बहादुर पाठक (BJP)
  2. यशवंत सिंह (BJP)
  3. विद्यासागर सोनकर (BJP)
  4. डॉ सरोजनी अग्रवाल (BJP)
  5. अशोक कटारिया (BJP)
  6. अशोक धवन (BJP)
  7. बुक्कल नवाब (BJP)
  8. महेंद्र कुमार सिंह (BJP)
  9. मोहसिन रजा (BJP)
  10. निर्मला पासवान (BJP)
  11. आशीष पटेल (अपना दल S) 
  12. नरेश चंद्र उत्तम (समाजवादी पार्टी) 
  13. भीमराव अंबेडकर (BSP) 

UP विधान परिषद में पहली बार आउट होगी BSP 
यूपी की रिक्त सीटों हो रही 13 सीटों पर भाजपा सहयोगी दलों के साथ 10 MLC को विधान परिषद सदस्यों को पहुंचाने का काम करेगी। जबकि, समाजवादी पार्टी के तीन सदस्य जीतने के आसार हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों की संख्या शूल्य होने जा रही है। बसपा के इकलौते MLC भीमराव अम्बेडकर का कार्यकाल भी 13 मई को समाप्त हो जाएगा। 

UP में ऐसे होता है MLC का चुनाव 
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 एमएलसी हैं। इनमें से 38 सदस्यों का चुनाव MLA करते हैं। जबकि, 36 सदस्य स्थानीय अधिकारियों द्वारा चुने जाते हैं। 8 सदस्य स्नातकों द्वारा और 8 सदस्य शिक्षकों के मत से निर्वाचित होते हैं। 10 सदस्यों को राज्यपाल नामित करते हैं। 
 

5379487