Logo
UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश 13 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को है। शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में अखिलेश यादव सहित 130 उम्मीदवारों की अग्नि परीक्षा होगी।  

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों में मतदान होना है। इसके लिए प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित भाजपा-कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं की सभाएं होंगी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में 13 मई को शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोइ (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग सुबह 6 बजे से होगी। आठ सीटें अनारक्षित और पांच सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

ददरौल में दो बार वोट डालेंगे मतदाता 
चौथे चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों के अलावा विधानसभा का एक उपचुनाव भी है। शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट में इसके लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एक साथ दो वोट डाल सकेंगे। यहां के भाजपा विधायक का पिछले महीनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। 

बाहरी कार्यकर्ताओं मौजूदगी प्रतिबंध
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंध है। उन्हें बाहर जाने के आदेश दे दिए गए हैं। शाम 6 बजे के बाद पुलिस प्रशासन की टीमें कार्रवाई भी कर सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ता समय रहते बाहर चले जाएं।  

5379487