Logo
UP Lok Sabha Chunav Phase-4 Voting Updates: उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। अखिलेश यादव सहित 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। 8 घंटे यानी दोपहर 3 बजे तक औसत 48.41% मतदान हुआ है।

UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase-4 Voting Updates : उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। अखिलेश यादव सहित 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। ददरौल में विधानसभा का उपचुनाव भी है। लिहाजा, यहां के मतदाता एक साथ दो बार वोट डालेंगे। चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase-4 Voting Updates

UP में दोपहर 3 बजे तक धौरहरा में सर्वाधिक मतदान 

अकबरपुर 46.36 फीसदी
इटावा 46.19 फीसदी
उन्नाव  46.56 फीसदी
कन्नौज  51.73 फीसदी
कानपुर        41.44 फीसदी
खीरी      53.87 फीसदी
धौरहरा       54.05 फीसदी
फर्रुखाबाद    49.17 फीसदी
बहराइच      49.10 फीसदी
मिश्रिख        47.01 फीसदी
शाहजहांपुर     44.21 फीसदी
सीतापुर       52.87 फीसदी
हरदोई      47.99 फीसदी
  • कानपुर में वोटिंग के दौरान दरोगा और बीजेपी नगर अध्यक्ष में तीखी बहस हो गई। भाजपा नेता परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे, उनकी पत्नी मतदान कक्ष से रोते हुए बाहर निकलीं। दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया, जिस पर वह भड़क गए। 
  • शाहजहांपुर लोकसभा में कटरा विधानसभा के ग्राम नन्युरा में भाजपा की स्टीकर लगी गाड़ी में पुलिस अधिकारी घूमते मिले। सपा ने वीडियो शेयर कर बताया कि बूथ संख्या 368 पर यह लोग मतदाताओं को डरा धमका रहे थे।  
     
  • कन्नौज में रसूलाबाद विधानसभा के शहबाजपुर में फर्जी मतदान की शिकायत मिली है। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 141 पर बीजेपी एजेंट दूसरे मतदाता का वोट डाल रहे हैं। 
     

UP में दोपहर 1 बजे तक खीरी में सर्वाधिक मतदान 

अकबरपुर 38.20 फीसदी
इटावा 37.68 प्रतिशत 
उन्नाव 38.69 फीसदी 
कन्नौज 43.14 प्रतिशत 
कानपुर       33.84 फीसदी
खीरी      43.31 प्रतिशत 
धौरहरा       43.25 फीसदी 
फर्रुखाबाद    40.39 फीसदी 
बहराइच     40.68 फीसदी 
मिश्रिख       38.94 प्रतिशत
शाहजहांपुर    36.34 फीसदी
सीतापुर       42.65 प्रतिशत 
हरदोई      39.45 फीसदी 
  • सपा प्रत्याशी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप 
    शाहजहांपुर की सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बताया कि वह लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रही हैं। कई जगह पर मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ी मिल रही हैं। लोग साइकिल का बटन दबा रहे हैं, लेकिन पर्ची कमल की निकल रही है। ज्योत्सना ने कहा, लोगों के पास इस बार कई मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर वह वोट डाल रहे हैं।
  • अलीगंज में वोट डालने से रोका गया 
    फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अलीगंज में बूथ संख्या 349, 359, 369 पर लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा। सपा नेता ने बताया कि यहां भाजपा समर्थकों द्वारा शाक्य समाज के मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की गई है। 
     
  • जबरन वोट डलवाने का आरोप 
    कन्नौज की सदर विधानसभा में जबरन वोट डलवाए जाने का आरोप है। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए बताया कि जोन 1, सेक्टर नंबर 3 में बूथ संख्या 26 पर भाजपा के लोग जबरन पकड़कर बूथ के अन्दर ले जा रहे और भाजपा के पक्ष में वोट डलवा रहे हैं।  
  • बहराइच के महसी के सधुवापुर के बूथ नंबर 149 पर ईवीएम खराब हो जाने से एक घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। बीएलओ मो वारिस ने बताया कि मतदान अब शांति पूर्ण चल रहा है। 

UP में सुबह 11 बजे तक 27.12 फीसदी मतदान

अकबरपुर 25.60 फीसदी
इटावा 24.68 फीसदी
उन्नाव 27.09 फीसदी
कन्नौज 29.90 फीसदी
कानपुर      21.36फीसदी
खीरी      29.20 प्रतिशत
धौरहरा      29.79 फीसदी
फर्रुखाबाद     27.88 प्रतिशत
बहराइच     28.63 फीसदी
मिश्रिख      27.23 प्रतिशत
शाहजहांपुर     25.05 फीसदी
सीतापुर      29.29 प्रतिशत
हरदोई      27.12 फीसदी
  • वोट डालने नाव से नदी पार कर पहुंचे ग्रामीण
    लखीमपुर खीरी के सूरत नगर चौगुर्जी (तिकुनिया पंचायत) के मतदाताओं ने तीन किमी दूर वोट डालने नाव से नदी पार कर पहुंचे। टांडा गांव में नाव से आए लोगों ने बूथ संख्या 208 209 तथा बूथ संख्या 206, 207 में मतदान कर बड़ा संदेश दिया है। सड़क और पुल न होने के बावजूद उन्होंने उत्साह पूर्वक मतदान किया। 
  • बसपा प्रत्याशी का आरोप-मतदान से रोका जा रहा 
    कन्नौज में बसपा प्रत्याशी इमरान बिन जफर ने मतदाओं से जबरदस्ती का आरोप लगाया है। कहा, गुरसहायगंज में दलितों को वोट डालने से रोका जा रहा है। इस पर SP का कहना है कि 'हमने थानेदार से जांच कराई। ऐसी शिकायत नहीं मिली। 
  • धन्नापुरवा में मतदान का बहिष्कार
    उन्नाव में सुबह 9 बजे तक 11.85 फीसदी मतदान हुआ। बांगरमऊ में बाढ़ समस्या को लेकर धन्नापुरवा के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। दो घंटे में यहां केवल तीन वोट पड़े। तहसीलदार साक्षी राय ने समझने का प्रयास किया, ग्रामीणाों ने वोट डालने से मना कर दिया। 
    हसनगंज के बारा गांव में भी ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण सहित तीन अन्य मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। अधिकारी समझाइश देने के लिए पहुंचे हैं।
  • लखीमपुर खीरी में EVM पर सवाल 
    लखीमपुर खीरी लोकसभा क्षेत्र के गोला गोकर्णनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहता है कि मैंने साइकिल का बटन दबाया है, लेकिन पर्ची कमल की निकल रही। मतदान कर्मियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
     
  • भाजपा विधायक की पुलिस को धमकी
    कन्नौज लोकसभा के सौरिख में भाजपा विधायक पुलिस को धमकाते दिखे। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर बताया कि वह मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर भी किया है। 
  •  
  • सम्मन निधि के लिए चुनाव का बहिष्कार 
    लखीमपुर खीरी के खमरिया गांव (मैगलगंज) में ग्रामीणाों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वह किसान सम्मन निधि न मिलने से नाराज हैं। सुबह नौ बजे तक यहां एक भी वोट नहीं पड़े। ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने के लिए जिद पर अड़े हैं। 

UP में सुबह 9 बजे तक 11.67 फीसदी मतदान

लोकसभा क्षेत्र  वोटिंग प्रतिशत
अकबरपुर  12.16 फीसदी 
इटावा  7.06 फीसदी 
उन्नाव  11.85 फीसदी 
कन्नौज 14.23 फीसदी 
कानपुर  7.84 फीसदी
खीरी  12.21 प्रतिशत 
धौरहरा  13.96 फीसदी
फर्रुखाबाद  13.15 प्रतिशत
बहराइच 14.04 फीसदी 
मिश्रिख  12.92 प्रतिशत
शाहजहांपुर  5.94 फीसदी
सीतापुर  14.28 प्रतिशत
हरदोई  13.17 फीसदी 
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में मतदान किया। वह पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भी हैं। पीलीभीत में पहले चरण में मतदान हो चुका है।
  • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मतदान 
    शाहहांपुर में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वोट डाला। कहा, देश और प्रदेश में अलग ही माहौल है। 75% से अधिक लोग चाहते हैं कि मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें। तीन चरणों में यूपी की 26 सीटों का चुनाव हुआ है, एक भी सीट INDI गठबंधन को नहीं मिल रही।  
     
  • बहराइच के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रुपईडीहा के बूथ संख्या 19 में कंट्रोल यूनिट खराब हो गई। जिस कारण मतदान 7:30 बजे शुरू हुआ। पीठासीन सुधीर कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट राम तिलक वर्मा के सामने कंट्रोल यूनिट बदली गई, तब जााकर मतदान शुरू हो पाया। है।
  • सुब्रत पाठक बोले-फर्जी वोटिंग नहीं हो पा रही
    कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने मतदान किया। कहा, समाजवादी पार्टी के लोग जिस तरह से फर्जी मतदान कराते थे, वह इस बार नहीं हो पा रहा है, इसलिए वह बहुत परेशान हैं।
     
  • मुद्दों से भागती रही है कांग्रेस: साक्षी महाराज 
    उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने मतदान किया। कहा, आपने 5 साल देखा होगा कि कांग्रेस कभी बहस के लिए तैयार नहीं हुई। सदन अवरद्ध किया। जब भी मुद्दे की बात होती संसद छोड़कर चले जाते थे। इनमें हिम्मत नहीं है कि ये हमारे शेर (पीएम मोदी) से बहस करें। जब यह सांसद ही नहीं बनेंगे, लोकसभा का मुंह ही नहीं देखेंगे तो बहस क्या करेंगे। 
     
  • मायावती की अपील-तरक्की के रास्ते खोल सकता है वोट 
    उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने जनता से अपील की। कहा, मतदान के बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग ज़रूर करें। यानी पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प जारी रखना है। तभी जनकल्याणकारी सरकार मिलेगी। आपका एक वोट महंगाई, बेरोजगारी, पिछड़ापन व पलायन की विवशता से मुक्ति का मार्ग बनेगा। तरक्की के बन्द दरवाज़े खोल सकता है। 
  • बारिश के चलते छाता लगाकर पहुंचे वोटर
    लखीमपुर खीरी में बारिश के चलते कुछ लोग छाता लेकर वोट डालने पहुंचे। फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ नंबर 259 में रूपाली और उनके पति तन्मय छाता लगाकर पोलिंग बूथ पहुंचीं। बताया, मतदान हर किसी को करना चाहिए। जनता महाविद्यालय अजीतमल के बूथ नंबर 45 में अब तक एक भी वोट नहीं पड़े। यहां EVM खराब है।
  • मैगलगंज में पर्ची के लिए परेशान हो रहे वोटर 
    लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कस्बे में लोग मतदाता पर्ची के लिए परेशान हैं। बूथ-8 के बीएलओ ने पर्ची नहीं बांटी, जिस कारण समस्या हो रही है। बड़ृी संख्या में मतदाता पर्ची बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। बूथ के बााहर भीड़ जमा हो गई। 
  • कन्नौज में सर्वाधिक 19 प्रत्याशी, तय होगी अखिलेश की किस्मत 
    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में UP की जिन 13 सीटों में मतदान हो रहा है। उसमें इत्र नगरी कन्नौज भी शामिल है। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक मैदान के अलावा सर्वाधिक 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। अखिलेश यादव के चलते कन्नौज सीट पर देशभर की नजर है।
  • EVM खराब, आधे घंटे प्रभावित रहा मतदान 
    सीतापुर जिले के प्राथमिक विद्यालय लहरपुर कंपोजिट में EVM खराब होने से वोटिंग आधे घंटे बाद शुरू हुई। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने मौके पर पहुंचकर मतदान शुरू कराया। मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई थी। कानपुर में कैंट के अक्सफोर्ड स्कूल में भी अचानक ईवीएम खराब हो गई। इससे भी कुछ देर मतदान प्रभावित रहा।
  • आठ सीटें अनारक्षित, 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
    उत्तर प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों ेमें सोमवार को चौथे चरण का मतदान है, उनमें शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोइ (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) सीट शामिल है। यानी आठ सीटें अनारक्षित और पांच सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सभी जगह शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। 
  • ददरौल में दो बार वोट डालेंगे मतदाता 
    यूपी की 13 लोकसभा सीटों के अलावा चौथे चरण में विधानसभा का उपचुनाव भी है। शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट में 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। यहां के मतदाता एक साथ दो वोट डाल सकेंगे। ददरौल के भाजपा विधायक का गत महीनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। 
5379487