Logo
UP Weather Today: मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही गरज के साथ तेज हवा और वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इन दिनों गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

UP Weather Today: जून का महीना शनिवार से शुरु होने वाला है लेकिन उससे पहले ही मौसम के गर्मी वाले तेवर ने लोगों की हालत खराब कर दी है। यूपी का तापमान इन दिनों काफी ऊपर देखने को मिल रहा है। इस दौरान गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से थोड़ी सी राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम में थोड़ी राहत मिली लेकिन मौसम में फिर गर्मी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही गरज के साथ तेज हवा और वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। वहीं विभाग के मुताबिक इन दिनों गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

कई जगहों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूरवा हवा अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है। जिसके कारण शुक्रवार से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों को अनुसार शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक मौसम वर्षा का बना रहेगा। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है। 

35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम के समय तेज हवा चलने की संभावना है। जिसकी गति करीब 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। ऐसे में लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं आज सुबह गोरखपुर जिले में सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं देवरिया और बस्ती के जिलों में भी छिटपुट बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

तापमान में आई गिरावट
मानसून आने के पहले ही अरब सागर से उठ रही नम हवा के साथ बादलों का समूह इंट्री कर गया है। जिसके कारण सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री से घटकर 44.02 डिग्री पर पहुंच गया था। हालांकि आने वाले तीन-चार दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना है।

5379487