Logo
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। यहां सप्तकोषी परिक्रमा और गिरिराज महाराज के दर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी की तारीफ की

लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को यूपी के मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सप्तकोषी परिक्रमा कर बांके बिहारी की पूजा की। दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचे सीएम धामी भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम भी गए। यहां दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। 

 

योगी आदित्यनाथ की तारीफ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा, इनके नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। भगवान राम का दिव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को हम सब इसके बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का स्वागत दिया।  

विधायकों ने किया सम्मान 
गुरु कृपा गार्डन में विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड के सीएम धामी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने गिरिराज महाराज की तस्वीर भेंट कर सत्तानित किया। 

5379487