Logo
Varanasi Blast: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में सोमवार (21 अक्टूबर) को बड़ा धमाका हो गया। CNG गैस सिलेंडर काटते समय ब्लास्ट हुआ और कबाड़ गोदाम में आग भड़क गई। जिंदा जलने से महिला की मौत हो गई।

Varanasi Blast: वाराणसी में सोमवार (21 अक्टूबर) को बड़ा धमाका हुआ। CNG गैस सिलेंडर काटते समय अचानक ब्लास्ट हुआ। धमाके के साथ कबाड़ गोदाम में आग भड़क गई। देखते ही देखते गोदाम आग का गोला बन गया। गोदाम में बैठी महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। ब्लास्ट की आवाज 2 किमी तक सुनाई दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। आग पर काबू पाया। आग में गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के टकटकपुर की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

जानें कैसे हुई घटना 
जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना क्षेत्र के टकटकपुर में कंपनी का गैस गोदाम है। गोदाम के पास गोलाबाजार बड़ागांव निवासी पंकज ठठेरा का कबाड़ गोदाम है। पंकज के गोदाम में कई कारीगर सामान को गैस कटर से काटकर गलाने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर लोहे के सामान को काटकर गलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

आग लगते ही दोनों भागे 
गोदाम के कर्मचारी बाढ़ू और प्रमोद कबाड़ में सीएनजी गैस सिलेंडर को कटर से काट रहे थे। पहले दोनों ने टंकी काटना शुरू किया। गैस कटर चलाते ही अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही दोनों कर्मचारियों के हाथ से कटर और सिलेंडर छूट गया। आग लगते ही दोनों बाहर की ओर भागे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ आग विकराल हो गई।

महिला भागते समय गिरी और बेहोश 
गोदाम में बैठी पंकज ठठेरा की मां फूला देवी भागने के प्रयास में गिर पड़ी। आग की चपेट में आ गई। गोदाम की आग में फंसी महिला बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। भीषण आग को देखते हुए महिला को कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। देखते ही देखते महिला जिंदा जल गई। सूचना पर पुलिस ओर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। आग पर काबू पाया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

5379487