Logo
Agra Suicide Case: उत्तरप्रदेश के आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने पहले 2 साल के बेटे के साथ सेल्फी ली। फिर वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया। इसके बाद फंदा लगाकर दोनों ने सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Agra Suicide Case: एक ही रस्सी से फंदा लगाकर पति-पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। दोनों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मरने से पहले पति-पत्नी ने 2 साल के बेटे के साथ सेल्फी ली। वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया। फिर पंखा उतारकर हुक से रस्सी बांधी और सुसाइड कर लिया। सुबह घर वालों को दोनों के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना खेड़ा राठौर थाना के नंदगांव की है। 

चार साल पहले हुई थी शादी 
नंदगांव निवासी सुरजीत (29) की निबोहरा की रहने वाली राधा (24) से 4 चार पहले शादी हुई थी। दोनों को 2 साल का बेटा है। सुरजीत गाड़ी चलाता था। परिजनों से अलग पत्नी के साथ रहता था। बगल के दूसरे घर में सुरजीत के परिजन रहते हैं। 

खिड़की से देखा तो दोनों लटके मिले 
जानकारी के मुताबिक, सुरजीत सुबह उठकर दूसरे घर आ जाता था, लेकिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक नहीं आया। तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी नहीं खुला। खिड़की से देखा तो पति और पत्नी फंदे पंखे के हुक से लटके दिखे। 

पीएम रिपोर्ट के बाद की कुछ चलेगा पता 
सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है। प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का मामला लग रहा है। 

कुछ दिन से परेशान था सुजीत 
घर वालों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सुरजीत ने दूसरी शादी की है। पहली पत्नी विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी। सुरजीत अपने काम से काम रखता था। पुलिस को पता चला है कि सुरजीत कुछ दिनों से परेशान था। उसने अपने दोस्त से कहा था कि उसे कुछ अच्छा नहीं लगा रहा। वो कुछ कर लेगा। उस समय दोस्त ने उसे समझाया था।

5379487