Logo
यदि आप 5000 से कम कीमत में कोई अच्छा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Redmi Go पर विचार कर सकते हैं। नीचे फोन की कीमत और फीचर्स दिए गए है।

Redmi Go Smartphone: यदि आप अपने लिए या फिर अपने पैरेंट्स के लिए कोई सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Redmi Go स्मार्टफोन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन में 16 जीबी रोम के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। खास बात है कि आप इस फोन को महज 5000 रुपए की कीमत पर घर ले जा सकते हैं। ऐसे यदि आप इस फोन को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार डिवाइस के फीचर्स और ऑफर प्राइस को भी जान लेते हैं। 

ये भी पढ़े-ः Google लाया खास टूल: AI जनरेटेड इमेज और Deepfake पर लगेगी लगाम; बस करना होगा ये काम

Redmi Go का ऑफर प्राइस 
फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग उत्सव सेल के दौरान रेडमी का यह फोन 8 प्रतिशत की छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन का लॉन्चिंग प्राइस 5,999 रुपए है लेकिन आप इसे डिस्काउंट के साथ केवल 5,500 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर आपको 5 प्रतिशत का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल जाता है। इस प्रकार फोन की कीमत केवल 5 हजार रुपए रह जाती है। चलिए अब फोन के फीचर्स भी जान लेते हैं। 

ये भी पढ़ेः-   Elista 85-इंच Google TV लॉन्च: 4K HDR डिस्प्ले के साथ मिलेगा डॉल्बी ऑडियो; देखें कीमत-फीचर 

Redmi Go के फीचर्स 
रेडमी के इस फोन में 12.7 cm (5 inch) की HD Display दी गई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 425 Processor  पर रन करता है। ऑप्टेक्स के लिए फोन में 8MP Rear Camera और 5MP Front Camera मिलता है। पावर के लिए हैंडसेट में 3000 mAh Li Polymer Battery दी गई है। वहीं डिवाइस में  1 GB RAM और 16 GB ROM उपलब्ध है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 
 

5379487