Logo
Budget laptop : आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं लेकिन कम बजट होने के कारण अच्छी कंपनी का लैपटॉप नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस खबर में हम आपको अच्छे ब्रांड के तीन ऐसे लैपटॉप बताते हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। इनमें आपको अच्छे स्पेसिफिकेशन मिल जाएंगे।

Budget laptop 2024 : आज के समय में हर काम लैपटॉप पर होने लगा है, इसलिए इसकी जरूरत बढ़ने लगी है। आप भी लैपटॉप खरीदने के लिए सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण आप इसे खरीद नहीं पा रहे हैं। क्या आपको पता है कि एक मिड बजट मोबाइल जितनी कीमत में आपको अच्छा लैपटॉप भी मिल सकता है। जी हां... सिर्फ 25 हजार से कम कीमत पर आप HP, Lenovo और Asus कंपनी के लैपटॉप खरीद सकते हैं। इस खबर में हम आपको इन तीनों की पूरी जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपको काफी सहूलियत मिलेगी। 

1. Lenovo V15 Intel Celeron N4500 
लेनोवो के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8GB रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप की कीमत 22,199 रुपए है। वहीं, HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपए की एक्सट्रा छूट भी मिल रही है।   

2. HP 255 G9 Ryzen 3
HP के इस लैपटॉप में दमदार परफॉर्मेंस के लिए  Dual Core AMD Ryzen 3 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसका वजन 1.5 Kg है। अमेजन पर यह लैपटॉप 24,929 रुपए में मिल रहा है। वहीं, HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर इसमें 1500 रुपए की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें : अब होगी पार्टी शुरू, boAt ने लॉन्च कर दिया धाकड़ स्पीकर; इस दिन से खरीद सकेंगे 

3. ASUS VivoBook 15 
आसुस के इस कॉम्पैक्ट लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अच्छे परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी Dual Core Intel Celeron N4020 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है। ग्राहक इसे 24,500 रुपए में खरीद सकते हैं। जबकि HDFC बैंक से खरीदने पर 2000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल जाता है। 
 

 

5379487