Logo
क्या आपको भी Curved Display वाले मोबाइल पसंद है तो आज हम आपको ऐसे 5 मोबाइल बताते हैं, ये 25 हजार से कम प्राइस रेंज में मिल जाएंगे। 

वर्तमान में स्मार्टफोन में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इनमें Curved Display Mobile  का भी खूब चलन है। इससे यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। इसी के चलते युवा ऐसे मोबाइल खासे पसंद कर रहे हैं। किसी भी स्मार्टफोन में उसकी स्क्रीन को सबसे खास माना जाता है। क्योंकि इसे से पहला लुक आता है। इसे टच से आप मोबाइल चलाते हैं। इसलिए यह जरुरी हो जाता है कि फोन का डिस्प्ले अच्छा है और उसका एक्सीपीरियंस भी अच्छा मिले। 

ये हैं 5 Curved Display Smartphone

1. Lava Agni 2 5G

इस फोन में 6.78-inch की Full HD+ AMOLED कर्व्ड डिस्पले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसका बेहतरीन डिस्प्ले यूजर को बहुत अच्छा एक्सपीरियंस देता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 का चिपसेट दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें  4,700mAh की बैटरी दी गई है। यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 19,999 रुपए में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।   

2. Narzo 60 Pro 5G

इस स्मार्टफोन में भी 6.7inch FHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 100MP का ओआईएस कैमरा और 2MP का कैमरा तो 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो 8GB रैम + 256GB वेरिएंट को 23,999 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।  

3. itel S23+ 5G
इस फोन में 6.78-inch FHD+ AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन Unisoc Tiger T616 चिपसेट से लैस है। इसमें 50MP+AI कैमरा दिया हुआ है। 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 8GB रैम + 256GB वेरिएंट के साथ 15,999 रुपए में ऑनलाइन मिल जाएगा।  

4. iQOO Z7 Pro 5G
इस फोन में 6.78-inch FHD+ AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 4,600mAh की बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 64MP के मेन कैमरा के साथ 2MP का एक और कैमरा मिलता है। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। अगर आप इसका 8GB रैम + 256GB वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो 23,999 रुपए में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।  

5. Realme 11 Pro 5G
इस मोबाइल में 6.7-inch 120Hz AMOLED कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 100MP और 2MP के दो कैमरा दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 का चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5,000mAh के साथ आता है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 8GB रैम + 256GB वेरिएंट 21,999 रुपए में ऑनलाइन मिल जाएगा।  

5379487