Logo
Free Fire Max OB46 Update: Garena ने फ्री फायर मैक्स खेलने वाले गेमर्स के लिए नया अपडेट OB46 को रिलीज कर दिया है। इस अपडेट में गेमर्स को कुछ खास नई चीजें और हथियार मिलेंगे।

Free Fire Max OB46 Update: Free Fire लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। Garena ने Free Fire का नया अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट का नाम Free Fire Max OB46 Update है। कंपनी इस अपडेट के साथ गेम में कई नए बदलाव लेकर आई है। हर बार की तरह कंपनी ने इस बार भी इस अपडेट के साथ गेमिंग एक्सपीरियंस को एन्हैंस करने की कोशिश की है। अब गेम में यूजर्स को लीला नाम का नया किरदार देखने को मिलेगा। साथ ही ग्लू नोवा भी टाइटल में अपनी जगह बना रहा है, जो बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वॉड में उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं डेवलपर ने गेमप्ले को एडजस्ट करने के लिए कुछ किरदारों और हथियारों में कई बदलाव किए हैं। 

भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स का OB46 अपडेट शुरू हो गया है और यूजर्स इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम एंड्रॉयइड डिवाइस पर OB46 अपडेट को डाउनलोड करने के लिए विस्तार से बता रहे हैं।

Garena Free Fire OB46 Update: क्या है खास? 
Garena Free Fire में LILA नाम की एक नई महिला नजर आएगी। यह एक ग्लू वॉल आर्टिस्ट है जिसे शहर के छिपे हुए कोनों का पता लगाना पसंद है। जब लड़ाई की बात आती है, तो लीला अपनी ग्लू तकनीक से दुश्मनों या वाहनों को धीमा करने के लिए राइफलों का उपयोग कर सकती है और लड़ाई जारी रखने के लिए दुश्मनों को गिराते समय अतिरिक्त ग्लू वॉल प्राप्त कर सकती है।

ये भी पढ़ेः-  Vivo T3 Pro 5G पर मिल रही पूरे 3000 रुपए की छूट, देखें कीमत-फीचर  

विशेष योग्यता
ग्लू स्ट्राइक: जब राइफल से दुश्मनों या वाहनों पर हमला किया जाता है, तो दुश्मनों की गति 10% या वाहनों की गति 50% कम हो जाती है, जो 35 सेकंड के लिए होती है। यदि दुश्मन को धीमा करते समय नीचे गिरा दिया जाता है, तो उन्हें 35 सेकंड तक फ्रीज कर देता है, 1 अतिरिक्त ग्लू वॉल प्राप्त करता है, और 10 सेकंड के कौशल कूलडाउन में प्रवेश करता है।

Garena Free Fire OB46 Update: डाउनलोड लिंक
एंड्रॉयइड डिवाइस यूजर्स इस अपडेट को आधिकारिक ऐप स्टोर से सीधे डाउनलोड कर सकतें हैं। साथ ही सैमसंग डिवाइस वाले यूजर्स इस अपडेट को गैलेक्सी स्टोर से भी डाउनलोड करप सकते हैं। इसके अलावा आईफोन यूजर्स इसे Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। 

नोट - यदि Google Play Store या App Store पर आपके लिए अपडेट विकल्प दिखाई नहीं देता है। पेज को रिफ्रेश करने का प्रयास करें या ऐप का कैश साफ़ करें। अपडेट 9:00 AM IST पर शुरू हो गया है। सभी के लिए उपलब्ध होने में समय लगेगा।

ये भी पढ़ेः-  Daiwa के LED और QLED डिस्प्ले ऑप्शन के साथ Google TV लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये से शुरू 

Garena Free Fire OB46 Update: डाउनलोड चरण
गरेना फ्री फायर अपडेट को डाउनलोड करने के लिए गेम की ऑफिशियल वेबसाइट या गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। 
यहां फ्री फायर सर्च करें या डाउनलोड फिर फ्री फायर OB46 अपडेट को सर्च करें। 
अब यहां स्क्रीन पर दिख रहें अपडेट बटन पर टैब करें। 
फिर आपका गेम अपडेट होने लगेगा। 
ध्यान दें, यदि आपके फोन में गेम पहले से इंस्टॉल नहीं हैं, तो आपको अपडेट की जगह इंस्टॉल का ऑप्शन नजर आएगा। 

5379487