Logo
Lok Sabha election 2024 Result: कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित होने जा रहा है। इसी बीच गूगल ने भी अपने यूजर्स के लिए एक स्पेशल तैयारी की है। आज सभी चुनाव नतीजों के लेटेस्ट अपडेट को आप गूगल के साथ अपनी भाषा में चेक कर सकते हैं।

Lok Sabha election 2024 Result: भारत में 7 चरणों में आयोजित चुनाव 19 अप्रैल को शुरू हुआ और 26 अप्रैल 7 मई 13 मई 20 मई 25 मई तक चला और 1 जून को खत्म हुआ। अब चुनाव का आखिरी फेज यानि कि मतगणना पर सभी की नजर बनी हुई है। चुनाव के नतीजे आज यानि 4 जून को कभी भी किसी सयम आ सकते हैं। इसी बीच गूगल ने भी अपने यूजर्स के लिए एक खास तैयारी की है। इसके तहत यूजर्स चुनाव के परिणामों के पल-पल के लेटेस्ट अपडेट को गूगल के साथ चेक कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास हैं तो चलिए इसके बारें में हम आपोक डिटेल से बताते हैं। आइए जानते हैं...   

अपनी भाषा में चेक करें पल-पल का अपडेट 
अपने यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल ने चुनाव रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है। इसके तहत अब आप सभी भारतीय भाषाओं जैसे- इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी जैसे कई रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको गूगल सर्च पर आने के बाद किसी एक भाषा को चुनने का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे चुनने के बाद आप चुनाव नतीजों को अपनी भाषा में चेक कर सकते हैं। 

गूगल सर्च मिलेगा ये स्पेशल ऑप्शन
आज गगूल भी चुनावी मोड में है। इसलिए आज आप जब गूगल के सर्च पर आने के साथ ही आपको कंपनी की ओर से लोकसभी चुनाव के परिणाम देखें (Get Lok Sabha election results) का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करते ही आप 2024 India Lok Sabha elections के टाइटल के साथ ओवरव्यू, रिजल्ट, पोल्स और तारीख देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं गूगल चुनाव के नतीजों को लेकर लाइव अपडेट की सुविधा भी दे रहा है। लोकसभी की 543 सीटों के लिए जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ती जाएगी आपको अपनी स्क्रीन पर लाइव अपडेट मिलते रहेंगे।

 

5379487