Logo
Online Passport Process : देश से बाहर जाने के लिए जरूरी पासपोर्ट को भारत सरकार उपलब्ध करवाती है। पासपोर्ट भी अलग-अलग तरह के होते हैं। इसके लिए हमें नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करना होता है। 

Online Passport Process : अगर आप अपने देश से किसी दूसरे देश की यात्रा करते हो तो आपको वहां रहने के लिए एक मान्यता चाहिए होती है। पासपोर्ट इसी का काम करता है। भारत सरकार पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत अलग-अलग तरह के पासपोर्ट जारी करती है। ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आपको पहले अपॉइंटमेंट बुक करना पड़ेगा। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म फील करके उसे सबमिट करना होगा।   

इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं।

कैसे करें ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन 

1. सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर आना होगा।
2. यहां आपको पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।
4. अब Apply for Fresh Passport या Reissue of Passport लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. अब फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को भर कर सबमिट करना होगा।
6. अब Pay and Schedule Appointment पर क्लिक करना होगा। (ऐसा करने के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लेना होगा)
7. अब अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र को सेलेक्ट करना होगा।
8. अपॉइंटमेंट बुकिंग के बाद पेमेंट करनी होगी।
9. अब इस एप्लीकेशन को प्रिंट कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में आपका Application Reference Number या Appointment Number होता है।

इसे भी पढ़ें - Laptop Hanging Problem : बार-बार हैंग हो रहा आपका लैपटॉप, इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी शानदार स्पीड

अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आगे क्या होगा

अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आपको उसी दिन पासपोर्ट सेवा केंद्र में विजिट करना होगा। इसी के साथ आपको अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स जैसे- जन्म प्रमाण पत्र, आईडी प्रमाण, फोटोग्राफ, एडरेस प्रमाण, नागरिकता प्रमाण पत्र ले जाना होगा। यहां कुछ जानकारी मांगी जाती है। वेरिफिकेशन के बाद यह प्रोसेस पूरा होता है। कुछ समय बाद भारतीय पोस्ट से पासपोर्ट आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाता है।
 

5379487