Logo
HUAWEI Watch Fit 3: हुआवेई ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Watch Fit 3 लॉन्च की है, जो दमदार फीचर्स से लैस आती है। इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले 10 दिनों की बैटरी लाइफ और GPS सपोर्ट मिलता है। जानिए कीमत।

HUAWEI Watch Fit 3: हुआवेई ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Fit 3 लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच 1.82 इंच के AMOLED डिस्प्ले (1500 निट्स ब्राइटनेस) के साथ आती है और फिटनेस एंटूजियास्ट्स के लिए कई एडवांस फीचर्स ऑफर करती है। आइए इस स्मार्टवॉच की कीमत कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HUAWEI Watch Fit 3 की खासियतें
इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 1500 निट्स की ब्राइटनेश के साथ आता है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन GPS, 100 से अधिक वर्कआउट मोड और स्मार्ट सजेशन फीचर शामिल है जो यूजर्स की आदतों, कैलोरी कंजम्पशन और मौसम के आधार पर एक्सरसाइज करने की सिफारिश करता है। हेल्थ फीचर्स के रूप में SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, एट्रियल फिब्रिलेशन अलर्ट और महिलाओं के स्वास्थ्य ट्रैकिंग जैसे एडवांस फंक्शन शामिल हैं।

HUAWEI Watch Fit 3 में 400mAh की बैटरी है, जो 10 दिन और हैवी यूज में 7 दिन तक चलती है। इसके अलावा, केवल 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से पूरे दिन का उपयोग सुनिश्चित होता है। यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड 8.0+ और iOS 13.0+ के साथ आती है और इसमें 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस है, जिससे यह तैराकी के लिए भी उपयुक्त है।

HUAWEI Watch Fit 3 की कीमत और उपलब्धता
डिजाइन के मामले में यह स्मार्टवॉच 26 ग्राम (स्ट्रैप के बिना) के हल्के वजन और एल्यूमीनियम मेटल अलॉय के कंस्ट्रक्शन के साथ आती है। यह मिडनाइट ब्लैक, नेब्युला पिंक, मून व्हाइट और ग्रीन जैसे कलर्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत MRP 14,999 रुपए है। जबकि स्पेस ग्रे कलर का नायलॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। हालांकि, अमेजन पर इसे 10,999 रुपए की आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट, अमेजन और HUAWEI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

5379487