Logo
Motorola Moto G85: मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले, 12GB तक रैम, 50MP कैमरा और Snapdragon 6s Gen 3 SoC के साथ आएगा। डिवाइस बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Motorola Moto G85: मोटोरोला अपनी लोकप्रिय G सीरीज में एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन जोड़ने पर काम कर रहा है। कंपनी की यह नया अपकमिंग मोबाइल फोन Moto G85 होने वाला है, जिसे पिछले हफ्ते यूरोप में रीब्रांडेड Moto S50 Neo के रूप में लॉन्च किया गया। अब यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट भी फ्लिपकार्ट इंडिया पर लाइव कर दी है, जिससे पता चलता है कि यह इसी प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा।

Motorola Moto G85: भारत में इस दिन होगा लॉन्च
फ्लिपकार्ट पर, उपलब्ध माइक्रोसाइट से पुष्टि होता है कि मोटोरोला के इस पावरफुल Moto G85 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। टीजर पोस्टरों से फोन की कई विशेषताओं की भी पुष्टि होता है। भारतीय मॉडल Moto G85 के यूरोपीय वर्जन के समान होगा। यह कोबाल्ट ब्लू, अर्बन ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। लॉन्च होने के बाद इच्छुक ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकेंगे।

Motorola Moto G85: स्पेसिफिकेशन
इस फोन में सामने की तरफ 6.67-इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जो FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony LYT-600 सेंसर) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 2 मेगापिक्सल का शूटर है।

Moto G85 में नया Snapdragon 6s Gen 3 SoC है, जिसे 8GB या 12GB RAM और 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। मोटोरोला दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सुरक्षा अपडेट (Android 14 OS आउट ऑफ द बॉक्स) का वादा करता है।

यह भी पढ़ेंः Samsung Galaxy M35 5G जल्द देगा दस्तक, लॉन्चिंग से पहले अमेजन पर हुआ टीज; जानें फीचर 

Moto G85 में भी पीछे की तरफ वीगन लेदर फिनिश है। इसकी बॉडी को पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola Moto G85: क्या होगी कीमत?
वर्तमान में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग मोटो जी 85 फोन की कीमत की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि यह भारतीय बाजार में 25 हजार रुपए के आसपास कीमत पर लॉन्च हो सकता है।

5379487