Logo
OnePlus Ace 5: चीनी ब्रांड वनप्लस कथित तौर पर अपने लेटेस्ट फोन OnePlus Ace 5 सीरीज पर काम कर कर रहा है। कहा जा रहा है कि ब्रांड इस फोन को साल 2024 के अंत तक लॉन्च कर सकता है।

OnePlus Ace 5 smartphone launched soon: चीनी ब्रांड वनप्लस कथित तौर पर अपने लेटेस्ट फोन OnePlus Ace 5 सीरीज पर काम कर कर रहा है। इस सीरीज में OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 pro फोन शामिल है। कहा जा रहा है कि ब्रांड इस फोन को साल 2024 के अंत तक लॉन्च कर सकता है।

इसी कड़ी में अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी वनप्लस ऐस 5 सीरीज़ के पहले स्पेसिफिकेशन को साझा करने के लिए एक वीबो पोस्ट जारी किया। यह दर्शाता है कि कंपनी अपने सब-फ्लैगशिप फोन के लिए “ऐस 4” ब्रांडिंग को छोड़ देगी। चलिए अब वीबो पोस्ट में फोन के बारें में दी गई डिटेल को विस्तार से जानते हैं।  

वनप्लस ऐस 5, ऐस 5 प्रो जल्द ही आ रहा है
लीक के अनुसार, वनप्लस ऐस 5 सीरीज़ के स्टैंडर्ड और प्रो दोनों वर्जन चीन में उम्मीद से पहले रिलीज़ होने वाले हैं। याद दिला दें कि Snapdragon 8 Gen 2 से लैस Ace 3 की घोषणा 2023 की शुरुआत में की गई थी। इसके बाद मार्च में Snapdragon 7+ Gen 3-संचालित Ace 3V और जून में Snapdragon 8 Gen 3 युक्त Ace 3 Pro लॉन्च किया गया।

लीक के अनुसार, OnePlus साल के अंत तक Ace 5 और Ace 5 Pro का अनावरण कर सकता है। यह सीरीज़ Ace 3 सीरीज़ के समान फीचर्स के साथ दस्तक देगी, जिसमें एक फ्लैगशिप चिपसेट के साथ एक अल्ट्रा-बड़ी सिलिकॉन बैटरी होगी। इसके अतिरिक्त, डिज़ाइन में व्यापक अपग्रेड देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ेः- Vivo V40 series: वीवो ला रहा 5,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले दो धाकड़ फोन; कीमत भी होगी कम 

फ़िलहाल, OnePlus Ace 5V के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो कि Ace 5 लाइनअप में सबसे किफ़ायती मॉडल होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि भारत और यूरोप जैसे बाज़ारों में Ace 3V का एक संशोधित वर्शन OnePlus Nord 4 के रूप में जारी किया गया था। इसलिए, ऐसी संभावना है कि Ace 5V के संशोधित वर्शन को अन्य बाज़ारों में Nord 5 कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ेः- Vivo V30 की कीमत में कटौती: पूरे 2000 सस्ते में खरीदें 12GB रैम, 50MP बैक और फ्रंट कैमरा वाला 5G फोन; देखें फीचर  

वैश्विक बाज़ार में OnePlus Ace 3 को OnePlus 12R के रूप में रीब्रांड किया गया था। इसलिए, चीन के बाहर के बाजारों में ऐस 5 को वनप्लस 13आर के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस वनप्लस 13 के चीन में अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, वनप्लस 13 और 13आर के जनवरी 2025 में वैश्विक बाजार में आने की संभावना है।

5379487