Logo
OPPO Pad 3 Pro: ओप्पो ने अपने नए Pad 3 Pro टैबलेट को लॉन्च किया है। यह टैबलेट 12.1 इंच डिस्प्ले, 9510mAh बैटरी के साथ आता है। जानिए इसकी कीमत और खासियत।

OPPO Pad 3 Pro Tablet Lsunch: ओप्पो ने चीन में OPPO Pad 3 Pro टैबलेट को लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 12.1 इंच का 3K 144Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 7:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसे खासतौर पर छात्रों को पढ़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है और इसमें छह स्पीकर्स लगे हैं, जो ओम्नी-बियरिंग साउंड फील्ड तकनीक के साथ आते हैं। आइए इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OPPO Pad 3 Pro के फीचर्स
ओप्पो Pad 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन प्रोसेसर का उपयोग किया गया है द्वारा पावर किया गया है, जो फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक का स्टोरेज विकल्प मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए एकदम सही है।

टैबलेट Android 14 पर आधारित ColorOS 14.1 पर काम करता है, जिससे यूजर्स को नई और एडवांस फीचर्स मिलती हैं। इसमें 9510mAh की बड़ी बैटरी पैक है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके जरिए आप अपने डिवाइस को जल्दी चार्ज कर सकते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैमरे के मोर्चे पर, इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा है, जो कैमरा बम्प के बीचों-बीच स्थित है। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसका मेटल यूनीबॉडी डिजाइन इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाता है।

स्मार्ट टच कीबोर्ड और Pencil 2 Pro का सपोर्ट
इस टैबलेट में स्मार्ट टच कीबोर्ड और Pencil 2 Pro स्टाइलस का भी सपोर्ट मिलता है, जो 10,000 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन वाइब्रेशन मोटर भी है, जो पेन स्ट्रोक्स को सिमुलेट कर सकता है। इससे यूजर्स को लिखने और ड्रॉइंग करने में आसानी होती है।

डिस्प्ले
OPPO Pad 3 Pro में 12.1 इंच का 3K (3200 x 2120) LCD डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 303 PPI, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 900 निट्स ब्राइटनेस है। अन्य खासियतों में इसमें USB Type-C ऑडियो, 6 स्पीकर्स, Hi-Res सर्टिफिकेशन, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C, NFC, 5G शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OPPO Pad 3 Pro की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो ने OPPO Pad 3 Pro को चीन में कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। यह टैबलेट चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी। सभी वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार हैं:

  • OPPO Pad 3 Pro (8GB + 256GB): 3299 युआन (लगभग ₹38,965)
  • OPPO Pad 3 Pro (12GB + 256GB): 3599 युआन (लगभग ₹42,520)
  • OPPO Pad 3 Pro (16GB + 512GB): 3999 युआन (लगभग ₹47,250)
  • OPPO Pad 3 Pro (16GB + 1TB): 4499 युआन (लगभग ₹53,155)
5379487