Logo
Portable Mini Fan: आज हम आपके लिए अनोखा गैजेट लेकर आएं है, जिसे सेलिब्रेटीज भी इस्तेमाल करते हैं। खास बात है कि ये फैन काफी सस्ते और पोर्टेबल है, जिन्हें आप कहीं भी कैरी करके ले जा सकते हैं।

Portable Mini Fan: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर हैं। इसके चलते भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों को जीना दुभर हो रहा है। कई राज्यों में तो टेम्प्रेचर 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। इस गर्मी से आदमी छोड़ो सेलेब्स भी परेशान नजर आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए सभी लोग अलग-अलग तरीकों के जुगाड़ लगा रहे हैं।

इस बीच नेहा कक्कड़ को एक छोटू से फैन के साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन कुछ लोगों के मन में एक बात आ रही हैं कि यह पंखा काफी मंहगा जिसे वे अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं। आपको हम बता दें यह पंखा बेहद सस्ता है, जिसे आप मात्र 500-1000 रुपए के अंदर खऱीद सकते हैं। आज हम यहां आपको ऐसे स्मॉल हैंड फैन के बारें में बता रहे हैं। चलिए इन पंखों के बारें में विस्तार से जानते हैं।   

Gesto Mini Portable Usb Hand Fan- 65% ऑफ 
यह फैन अमेजन पर मात्र 699 रुपए में मिल रहा है। Usb Hand Fan 1200 mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 3स्पीड मोड मिलते हैं, जिसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इस फैन को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। आप इस पोर्टेबल फैन को मेकअप, किचन, इनडोर, आउटडोर, ट्रैवल के टाइम पर भी कैरी करके अपने साथ ले जा सकती हैं। यह काफी लाइटवेट होता है। यह पंखा ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है। 

One94Store Portable Compact USB Mini Hand Fan 
यह मिनी हैंड फैन 4 कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह पोर्टेबल फैन प्लास्टिक मटेरियल से बना है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मोड दिए गए है। यदि आपको इस मौसम में किसी को कोई अच्छा सा गिफ्ट देना हैं, तो यह मिनी हैंड फैन एक बेहतर गिफ्ट साबित हो सकता है। इसकी कीमत मात्र 599 रुपए है। 

VERVENIX USB Rechargeable Mini Portable Hand Fan
अमेजन पर यह फैन पर्पर और पिंक कलर में मौजूद है, जो लड़कियों को बेहद पंसद होते हैं। मॉर्डन मिनी फैन यूएसबी रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मोड मिलते हैं। यह फैन 10 दिनों की रिटर्न पॉलिसी के साथ आता है। इसकी कीमत मात्र 399 रुपए है। 

ये भी पढे़ः- हेल्थ ट्रैकिंग: अब स्मार्टफोन घर बैठे बताएगा दिल की बीमारी; जानिए सेटिंग का तरीका

5379487