Logo
Realme C61 Launch Soon: रियलमी अपनी सी सीरीज का के नए नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी पर काम कर रहा है। यह अपकमिंग डिवाइस रियलमी सी 61 होगा, जिसे आधिकरिक लॉन्च से पहले ग्लोबल सर्टिफिकेशन फ़ोरम (GCF) पर देखा गया है।

Realme C61 Launch Soon: रियलमी एक के बाद एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में इंडोनेशिया में Realme C63 को लॉन्च किया है। अब, ब्रांड C Series के एक और नए Realme C61  फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन आधिकारिक लॉन्च से पहले ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर सामने आया है, जिससे पता चलता है कि बाजार में रियलमी के एक और बजट फ्रेंडली डिवाइस एंट्री लेने वाला है।

स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3939 के साथ GCF लिस्टिंग पर दिखाई दिया है। हालांकि, लिस्टिंग से फोन के आधिकारिक नाम या स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, लेकिन NBTC और इंडोनेशिया टेलीकॉम डेटाबेस में इस मॉडल नंबर को Realme C63 से जोड़ा गया है।

Realme C61 on GCF
Realme C61 on GCF

Realme C61 फोन पहले से मार्केट में मौजूद Realme C51 का उत्तराधिकारी होगा, जिसके कई स्पेसिफिकेशन Realme C53 से मिलते-जुलते हैं। इसलिए संभावना है कि C61 में हाल ही में लॉन्च हुए Realme C63 के समान स्पेसिफिकेशन होंगे।

Realme C61 के संभावित स्पेसिफिकेशन
अगर ऐसा होता है तो रियलमी सी 61 में 450 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 90Hz LCD डिस्प्ले, माली G57 GPU के साथ जोड़ा गया UniSoC T612 प्रोसेसर और Android 14 पर आधारित Realme UI हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः 5 जून को शुरू होगी ये तीन धांसू स्मार्टफोन की सेल, एक की कीमत 7 हजार से भी कम, देखें List

कैमरे के मोर्चे पर, रियलमी सी 61 में 50MP का रियर सेंसर और 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है। साथ ही इस फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, इसमें C63 की तरह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक इंटीग्रेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट हो सकता है।

हालांकि C61 के सटीक स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख अभी भी सामने नहीं आए हैं, लेकिन GCF पर इसकी लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

5379487